1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: घर से निकलते ही हिना खान करने वाली हैं ये काम

Bigg Boss 11: घर से निकलते ही हिना खान करने वाली हैं ये काम

 Published : Nov 15, 2017 10:34 am IST,  Updated : Nov 15, 2017 10:34 am IST

हिना खान इन दिनों विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' के घर का हिस्सा बनी हुई हैं। वैसे तो पहले से ही घर घर में अपनी खास बना ही चुकी थीं, लेकिन बिग बॉस के घर में आने के बाद लोगों को उन्हें और भी करीब से जानने का मौका मिला है।

hina khan- India TV Hindi
hina khan

नई दिल्ली: छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा हिना खान इन दिनों विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' के घर का हिस्सा बनी हुई हैं। वैसे तो पहले से ही घर घर में अपनी खास बना ही चुकी थीं, लेकिन बिग बॉस के घर में आने के बाद लोगों को उन्हें और भी करीब से जानने का मौका मिला है। शो में जाने के पहले ही दिन से हिना सुर्खियां बटोर रही हैं। कई बार उन्हें शो में घर के बाकी सदस्यों के साथ जबरदस्त बहस करते हुए देखा जाता है। वहीं कई बार उन्हें खूब मस्ती करती हुईं भी दिखाई देती हैं। घर के अंदर कई कारणों से उन पर सवाल उठाए गए है।

लेकिन हाल ही में हिना ने शो के अंदर एक नया खुलासा किया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल हिना एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह विकास गुप्ता को बता रही हैं कि इस घर से बाहर जाने के बाद उन्हें अपनी एक फिल्म की शूटिंग शुरु करनी है। सिर्फ यह फिल्म ही नहीं उन्होंने बताया कि उनके पास एक वेब सीरीज भी है। हिना यहां विकास को बता रही हैं कि उनकी यह फिल्म न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल के लिए हैं।

इसके अलावा बिग बॉस के घर में आने से पहले वह एक वेबसीरीज के लिए भी काम कर रही थीं। लेकिन शो में आने की वजह से उनका यह सारा काम रुक गया है। उन्होंने कहा, जैसे ही वह शो से बाहर निकलेंगी पहले अपनी फिल्म को पूरा करेंगी। गौरतलब है कि हिना खान को 8 सालों तक लोकप्रिय धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता' में अक्षरा की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। (श्रीदेवी को याद भी नहीं कब उन्होंने किसी फिल्म में किया था ऐसा)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन