1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 12: फिनाले वीक में सुरभि राणा हुईं एलिमिनेट, ये हैं टॉप 5 कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss 12: फिनाले वीक में सुरभि राणा हुईं एलिमिनेट, ये हैं टॉप 5 कंटेस्टेंट्स

 Published : Dec 27, 2018 10:52 pm IST,  Updated : Dec 27, 2018 10:52 pm IST

Bigg Boss 12: सुरभि राणा गुरुवार को 'बिग बॉस 12' के फिनाले वीक में एलिमिनेट हो गईं। इस हफ्ते दीपिका कक्कड़, एस श्रीसंत, करणवीर बोहरा, रोमिल चौधरी, दीपक ठाकुर और सुरभि राणा सभी नॉमिनेटेड थे। अब शो को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं।

Bigg Boss 12 Surbhi Rana evicted from house - India TV Hindi
Bigg Boss 12 Surbhi Rana evicted from house Image Source : INSTAGRAM

Bigg Boss 12: सुरभि राणा गुरुवार को 'बिग बॉस 12' के फिनाले वीक में एलिमिनेट हो गईं। इस हफ्ते दीपिका कक्कड़, एस श्रीसंत, करणवीर बोहरा, रोमिल चौधरी, दीपक ठाकुर और सुरभि राणा सभी नॉमिनेटेड थे। अब शो को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं।

इस हफ्ते सुरभि की जाने की उम्मीद कई लोगों को थी क्योंकि उनके आक्रामक और फेक बर्ताव को फैंस पसंद नहीं कर रहे थे।

सुरभि और कृति वर्मा 'बिग बॉस 12' में बतौर आउटहाउस कंटेस्टेंट्स आए थे, लेकिन प्रीमियर की रात सुरभि को एलिनमिनेट कर दिया गया था। हालांकि बाद में वह बतौर वाइल्ड एंट्री शो में आई थीं।

शो में आने पर रोमिल संग उनकी अच्छी दोस्ती हो गई थी। साथ में उन्होंने हैप्पी क्लब बनाया था, लेकिन वह जल्दी टूट भी गया था। बाद में रोमिल और सुरभि का रिश्ता इतना खराब हो गया था कि सुरभि ने रोमिल पर उन्हें घूरने का आरोप लगाया था।

सलमान खान अक्सर सुरभि को उनके बर्ताव के कारण डांट लगाते थे। फैमिली वीक के दौरान भी ज्यादातर घरवालों ने सुरभि के रवैये को गलत बताया था।

Also Read:

सलमान खान ने पनवेल में मनाया अपना बर्थडे, ये मेहमान हुए शामिल

The Accidental Prime Minister का ट्रेलर हुआ रिलीज़, निशाने पर कांग्रेस

Simmba first movie reviews from UAE: फिल्म नहीं, रणवीर सिंह की एक्टिंग आई पसंद

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन