1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कभी टॉपलेस फोटोशूट से सोफिया बटोरती थीं सुर्खियां, अब बन गई बैरागी संत

कभी टॉपलेस फोटोशूट से सोफिया बटोरती थीं सुर्खियां, अब बन गई बैरागी संत

 Published : May 23, 2016 08:24 pm IST,  Updated : May 23, 2016 08:24 pm IST

सोफिया हयात को किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है। वह अपने बोल्ड अंदजा और टॉपलेस फोटोशूट को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती ही रही हैं।

sofi- India TV Hindi
sofi

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 7’ की प्रतिभागी रह चुकीं मॉडल सोफिया हयात को किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है। वह अपने बोल्ड अंदजा और टॉपलेस फोटोशूट को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती ही रहती हैं। बिग बॉस के शो में भी उन्होंने खूब हंगामा मचाया था। लेकिन जो सोफिया हमेशा अपने बोल्ड अंदाज को लेकर मीडिया में छाई रहती हैं वह अचानक संत बन गई हैं। सोफिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इन तस्वीरों को देखने के बाद तो ऐसा ही लगता है कि उन्होंने इस मोह माया की दुनिया से किनारा कर भगवान के चरणों में अपना बाकी जीवन गुजरने की मन बना लिया है।

इसे भी पढ़े:- Porn Ban: सोफिया हयात हुई न्यूड, सनी लियोन ने भी अपनाया नायाब तरीका

उन्होंने केवल तस्वीरें ही नहीं कुछ वीडियो भी अपने इस अवतार में सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में सोफिया बिना मेकअप के सादे सफेद कपड़े पहने हुए नजर आ रही हैं। सोफिया ने होली के समय अपनी कुछ हॉट तस्वीरें इंसटाग्राम पर अपने शेयर की थी लेकिन अब इस तकर नन के अवतार में साझा की गई उनकी यह तस्वीरें वाकई लोगों को चौकानें वाली हैं। उन्होनें इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इनके साथ कैप्शन लिखा, "हम खूबसूरत है बिना मेकअप, हेयर कलर और फैशन के, हम जैसे हैं वैसे ही परफेक्ट हैं। मुझे माफ करना मैंने आपको गलत इम्प्रेशन दिया था। अब मैं बदल गई हूं। अब मैं सोफिया मदर हूं।"

सोफिया अब इतनी बदल चुकी हैं कि वह अब अपने नाम के साथ मॉडल सुनने के बजाय 'मदर' सुनना पसंद करती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन