1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss Exclusive: बिग बॉस हाउस निकले मगर घर नहीं पहुंचे प्रियांक, जानिए कहां हैं वो?

Bigg Boss Exclusive: बिग बॉस हाउस निकले मगर घर नहीं पहुंचे प्रियांक, जानिए कहां हैं वो?

 Published : Oct 09, 2017 12:42 pm IST,  Updated : Oct 09, 2017 12:42 pm IST

प्रियांक को कन्फेशन रूम में बुलाया गया और वहीं से बाहर भेज दिया गया, लेकिन जब हमने पता किया तो कुछ और ही माजरा सामने आया।

priyank sharma- India TV Hindi
priyank sharma bigg boss 11

नई दिल्ली:बिग बॉस’ के 11वें सीजन में विवादों का दौर शुरू हो चुका है, जुबैर खान शो से बाहर हो चुके हैं, प्रियांक को भी अपने एक हाउसमेट को धक्का देने के आरोप में घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। प्रियांक को कन्फेशन रूम में बुलाया गया और वहीं से बाहर भेज दिया गया, लेकिन जब हमने पता किया तो कुछ और ही माजरा सामने आया।

प्रियांक अभी तक घर नहीं पहुंचे हैं, उनका मोबाइल फोन भी अभी तक उन्हें नहीं मिला है, उनका सारा सामान भी बिग बॉस हाउस में ही है। तो आखिर प्रियांक है कहां? हम बता दें आपको बिग बॉस ने प्रियांक को एक होटल रूम में रखा हुआ है, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही प्रियांक बिग बॉस हाउस में दोबारा एंट्री करेंगे।

priyank sharma bigg boss 11
priyank sharma bigg boss 11

बता दें, विकास और आकाश ददलानी के बीच लड़ाई चल रही थी, दोनों एक दूसरे को गाली दे रहे थे, आकाश ने विकास को गे कह दिया, जिसके बाद अचानक वहां प्रियांक पहुंच गए और उन्होंने आकाश को धक्का दे दिया। इसके बाद जब वीकेंड के वार में सलमान आए तो उन्होंने प्रियांक को काफी फटकार लगाई, साथ ही उन्हें घर से बाहर जाने को कह दिया। क्योंकि बिग बॉस के घर में हाथापाई अलाउड नहीं है।

priyank sharma bigg boss 11
priyank sharma bigg boss 11

अब जब प्रियांक घर नहीं पहुंचे और उनका मोबाइल और सामान भी अभी लोनावला में है, तो उम्मीद की जा सकती है कि बिग बॉस के शो में जल्द ही प्रियांक फिर से नजर आए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन