1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Breaking news from Bigg Boss House: बिग बॉस से बाहर हुए जुबैर खान

Breaking news from Bigg Boss House: बिग बॉस से बाहर हुए जुबैर खान

 Published : Oct 08, 2017 06:52 pm IST,  Updated : Oct 09, 2017 12:20 pm IST

बिग बॉस के सेट से ब्रेकिंग न्यूज आई है, खबर है कि जुबैर खान आज बिग बॉस के सेट से बाहर हो जाएंगे।

zubair khan evicted- India TV Hindi
zubair khan evicted

नई दिल्ली: बिग बॉस के सेट से ब्रेकिंग न्यूज आई है, खबर है कि जुबैर खान आज बिग बॉस के सेट से बाहर हो जाएंगे। जुबैर खान को कल सलमान खान ने काफी कुछ सुनाया, और आज खबर आई कि वो सलमान की डांट सुनकर इतने परेशान हो गए कि उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

zubair khan evicted
zubair khan evicted

इसके बाद खबर आई है कि सबसे कम वोट मिलने की वजह से वो घर से बाहर हो चुके हैं। उन्हें इलाज के बाद मुंबई में उनके घर भेज दिया गया है। बता दें, इस हफ्ते जुबैर के अलावा, बंदिनी, अर्शी शिल्पा और ज्योति नॉमिनेटेड थे।

zubair khan evicted
zubair khan evicted

सलमान ने कल जुबैर खान को कड़ी फटकार लगाई थी। उनके बात करने के तरीके से सलमान काफी गुस्से में थे। सलमान जुबैर से इतने नाराज थे कि उन्होंने जुबैर से कह दिया कि तुम मुझे भाई मत बुलाओ। सलमान ने जुबैर को फटकारते हुए कहा तुम बच्चों के लिए यहां आए हो, यह सिखाओगे अपने बच्चों को, ये गालीगलौज, यह बदतमीजी। और जिस तरह की अश्लील शायरी तुम यहां कि लड़कियों के सामने सुना रहे हो क्या वैसी ही शायरी तुम अपनी बहनों के सामने सुना सकते हो।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन