1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बॉस पर लगा संगीन इल्जाम, एक्ट्रेस ने किया खुलासा- TRP के लिए प्रतियोगियों को पिलाई जाती है शराब

बिग बॉस पर लगा संगीन इल्जाम, एक्ट्रेस ने किया खुलासा- TRP के लिए प्रतियोगियों को पिलाई जाती है शराब

 Published : Dec 15, 2017 11:53 pm IST,  Updated : Dec 16, 2017 02:43 pm IST

कुछ लोगों का यह भी मानना है कि जो सेलिब्रिटी शराब पीने के आदी होते हैं बिग बॉस उन्हें शराब मुहैया कराता है। सूत्रों के मुताबिक सेलिब्रिटीज को जूस के पैकेट में शराब दी जाती है।

BIGG BOSS - India TV Hindi
BIGG BOSS

नई दिल्ली: बिग बॅास को लेकर कई अफवाहें उड़ती आई हैं। कोई कहता है कि बिग बॉस हाउस हॉन्टेड है और वहां किसी भूत के होने के अहसास होता है, तो कोई कुछ और बातें कहता है। अब जो खबर सामने आई है वो वाकई चौंका देने वाली है। यह बात कितनी सच है और कितनी झूठ ये तो हमें नहीं पता लेकिन जो बात सामने आई है वो आपको भी हैरान कर देगी।

दरअसल तमिल एक्ट्रेस महिमा सिंह पुरी ने बिग बॉस पर एक संगीन आरोप लगाया है। महिमा का कहना है कि बिग बॉस मेकर्स घर में झगड़ा पैदा करने के लिए उन्हें शराब देते हैं। शराब के नशे में होने के कारण प्रतियोगी लड़ाई में अपना लेवल क्रॉस कर जाते हैं। महिमा का कहना है कि ऐसा मेकर्स शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए करते हैं। इसके साथ उनका दावा है कि घर के सभी कंटेस्टेंट को उनके डाइट के हिसाब से फूड और ड्रिंक्स के साथ-साथ प्रोटीन शेक भी दिया जाता है।

इससे पहले गहना वशिष्ठ ने भी दावा किया था कि घर के कुछ सदस्य नशे में धुत नजर आते हैं। बता दें कलर्स चैनल ने अभी तक इस मामले में कोई पुष्टि नहीं की है।

BIGG BOSS
BIGG BOSS

हालांकि कुछ लोगों का यह भी मानना है कि जो सेलिब्रिटी शराब पीने के आदी होते हैं बिग बॉस उन्हें शराब मुहैया कराता है। सूत्रों के मुताबिक सेलिब्रिटीज को जूस के पैकेट में शराब दी जाती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन