
Bigg Boss
श्वेता तिवारी (बिग बॉस सीजन 4):- इस शो में आने से पहले ही श्वेता घर घर में अपनी एक खास पहचान बना चुकी थीं। बिग बॉस का हिस्सा बनने से पहले उन्हें झलक दिखला जा, भोजपुरी सिनेमा और कई धारावाहिकों में देखा जा चुका था। बता दें कि वह बिग बॉस के इतिहास की पहली महिला विजेता बनी थीं। उन्होंने 2013 में अनुभव कोहली संग शादी कर ली। इन दिनों वह अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं।