1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिल गेट्स ने देखी अक्षय कुमार की फिल्म फिल्म 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा', उसके बाद किया ये कमेंट

बिल गेट्स ने देखी अक्षय कुमार की फिल्म फिल्म 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा', उसके बाद किया ये कमेंट

 Published : Dec 20, 2017 05:18 pm IST,  Updated : Dec 21, 2017 06:23 am IST

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' देखी और फिल्म की प्रशंसा की है।

bill gates akshay kumar bhumi pednekar toilet ek prem katha - India TV Hindi
bill gates akshay kumar bhumi pednekar toilet ek prem katha

नई दिल्ली: अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' खूब पसंद की गई थी। अब माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर इंसान बिल गेट्स ने भी यह फिल्म देखी है। 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' की प्रशंसा करते हुए बिल गेट्स ने कहा कि इस फिल्म ने भारत की स्वच्छता चुनौती के बारे में दर्शकों को शिक्षित किया है। यह फिल्म गेट्स को 2017 में प्रभावित करने वाली सात चीजों में शामिल है।

गेट्स ने मंगलवार को ट्वीट किया, "कोई इनकार नहीं सकता कि 2017 वास्तव में एक कठिन साल था ..लेकिन इसने उम्मीद और प्रगति के कुछ अद्भुत क्षण भी दिए हैं।"

इसके बाद गेट्स ने 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के लिंक को साझा करते हुए कहा, "टॉयलेट : एक प्रेम कथा, नई-नवेली जोड़ी के बॉलीवुड रोमांस ने दर्शकों को भारत की स्वच्छता चुनौती के बारे में शिक्षित किया है।" 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' में अक्षय कुमार के साथ नजर आईं अभिनेत्री भूमि पेडणेकर ने बिल गेट्स को उनके प्रयासों की सराहना करने के लिए धन्यवाद किया है।

भूमि ने बिल गेट्स के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा, "'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' एक रूढ़िवादी कार्य को समाप्त करने की एक कोशिश थी, जो दुनिया की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। हम वास्तव में उम्मीद करते हैं कि खुले में शौच जल्द ही अतीत की बात बन जाएगी। एक उज्‍जवल और बेहतर दुनिया के लिए खुले में शौच के लिए ना।"

अक्षय कुमार ने भी बिल गेट्स के ट्वीट को रीट्वीट किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन