1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बर्थडे गर्ल शालिनी पांडेय को उम्मीद, असाधारण होगा नया साल

बर्थडे गर्ल शालिनी पांडेय को उम्मीद, असाधारण होगा नया साल

 Published : Sep 23, 2020 09:20 am IST,  Updated : Sep 23, 2020 09:20 am IST

बॉलीवुड में रणवीर सिंह के साथ अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार अभिनेत्री शालिनी पांडेय आज 27 साल की हो गईं। वह आशा करती हैं कि आने वाला साल उनके लिए असाधारण हो।

shalini pandey- India TV Hindi
शालिनी पांडेय Image Source : INSTAGRAM/SHALZP

बॉलीवुड में रणवीर सिंह के साथ अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार अभिनेत्री शालिनी पांडेय बुधवार को 27 साल की हो गईं। वह आशा करती हैं कि आने वाला साल उनके लिए असाधारण हो।

शालिनी ने विजय देवराकोंडा के साथ तेलुगू सुपरहिट 'अर्जुन रेड्डी' में सह-कलाकार के रूप में प्रसिद्धि हासिल की थी, जिसे बॉलीवुड में 'कबीर सिंह' के शीर्षक के साथ बनाया गया था। अब वह रणवीर सिंह के साथ 'जयेशभाई जोरदार' में नजर आएंगी।

अभिनेत्री ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि मेरे लिए यह नया साल असाधारण होगा। मुझे पता है कि मेरी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' सिनेमाघरों में रिलीज होगी और मैं अभी उस अनुभव को हासिल करने इंतजार नहीं कर पा रही हूं। महामारी के बाद लोग सिनेमाघर में फिल्म देखने के लिए वापस जाएंगे, और हमारी फिल्म निश्चित रूप से उन्हें सिनेमाघरों में वापस लाएगी।"

शालिनी ने आगे कहा, "पूरी टीम ने वास्तव में इस फिल्म पर कड़ी मेहनत की है और लोगों की प्रतिक्रिया जानना बहुत अच्छा होगा।"

वह अपने जन्मदिन को परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बिताना पसंद करती है, और इस साल कोई और विकल्प भी नहीं है।

उन्होंने कहा, "मेरे लिए जन्मदिन उन सभी लोगों के साथ समय बिताने के बारे में हैं जिन्हें मैं प्यार करती हूं। मैं भाग्यशाली हूं कि इस साल मुझे यह विशेष दिन अपने परिवार और अपने करीबी दोस्तों के साथ बिताने को मिलेगा, जो आवश्यक अवधि के लिए सेल्फ-आइसोलेशन में हैं, ताकि वे मुझसे मिलने आ सकें। मैं उन्हें मेरे लिए इतना सोचने को लेकर शुक्रिया अदा नहीं कर सकती, क्योंकि मेरे पास मेरी मां हैं।"

शालिनी आभारी है कि उनके पास ऐसे दोस्त हैं, जो हमेशा उनका समर्थन करते हैं।

अभिनेत्री ने कहा, "मेरे पास ऐसे दोस्त हैं, जो हर साल अपने तरीके से मेरे जन्मदिन को यादगार बना जाते हैं, और वे फिर से मेरे लिए कुछ न कुछ योजना बना रहे हैं। "

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन