1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: अपनी ही स्टूडेंट को 8 साल डेट करने के बाद आर. माधवन ने की थी शादी, यूं बने आमिर के चहेते

Birthday Special: अपनी ही स्टूडेंट को 8 साल डेट करने के बाद आर. माधवन ने की थी शादी, यूं बने आमिर के चहेते

 Written By: Diksha Chhabra
 Published : Jun 01, 2019 08:33 am IST,  Updated : Jun 01, 2019 10:04 am IST

साउथ के सुपरस्टार आर.माधवन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह साउथ के साथ बॉलीवुड में भी सबके दिलों में राज करते हैं।

Happy Birthday R.Madhavan- India TV Hindi
Happy Birthday R.Madhavan Image Source : INSTAGRAM

सभी के दिलों पर राज़ करने वाले आर.माधवन(R.Madhavan) आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। माधवन का जन्म 1 जून 1970 को हुआ था। बहुत ही कम लोगों को माधव के पूरे नाम के बारे में पता है। उनका पूरा नाम रंगनाथ माधवन है। बॉलीवुड में कदम रखने वाले माधवन आर्मी ज्वाइन करना चाहते थे। सिर्फ  ये ही नहीं वह एक्टिंग के अलावा राइटर, डायरेक्टर और होस्ट के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

आर.माधवन तमिल फिल्मों के सुपरस्टार हैं। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले माधवन पब्लिक स्पीकिंग और पर्सनालिटी डेवलपमेंट स्किल्स का कोर्स करवाया करते थे। कहते हैं कि उन्होंने यहां कोर्स कर रही अपनी ही एक स्टूडेंट पर दिल हार दिया और आठ साल डेट करने के बाद उसी से शादी भी की।

माधवन शुरू से ही पढ़ाई में अच्छे थे। वह एनसीसी के कैडेट थे। उन्हें महाराष्ट्र बेस्ट कैडेट से नवाजा जा चुका है। एनसीसी कैडेट के तौर पर वह इंग्लैड भी गए थे। जहां उन्होंने रॉय एयरफोर्स, ब्रिटिश आर्मी की ट्रेनिंग ली थी।

उनके सुपरस्टार बनने का सफर 1996 में पोर्टफोलियो मॉडलिंग कंपनी में सबमिट करने से शुरू हुआ। उनके लुक की वजह से उन्हें ऐड मिलने लगे। माधवन ने एक ऐड सैंडलवुड टॉक किया था। जिसके बाद संतोष सिवान ने मणिरत्नम को अपनी फिल्म इरुवर में माधवन को कास्ट करने के लिए कहा। यह माधवन की पहली फिल्म थी और इसी फिल्म से वह सुपरस्टार बन गए। 

माधवन ने तमिल, इंग्लिश और हिंदी सभी फिल्मों मे काम किया है। बॉलीवुड में माधवन को पहचान फिल्म रहना है तेरे दिल में से मिली थी। जिसके बाद वह बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों का हिस्सा बने। माधवन की 3 इडियट्स, तनु वेड्स मनु जैसी कई फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचाया है। इस फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस किया है।

आर.माधवन की लव लाइफ की काफी दिलचस्प है। उन्होंने अपनी स्टूडेंट सरिता बिर्जे को 8 साल तक डेट किया। जिसके बाद दोनों 1999 में शादी के बंधन में बंध गए। माधवन का एक बेटा वेदांत भी है।

Also Read:

TRP की लिस्ट में नंबर वन पर है 'नागिन 3', 'कसौटी.. को पछाड़ आया आगे

मौनी रॉय ने छोड़ी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'बोले चूड़ियां', प्रोड्यूसर ने बताई फिल्म छोड़ने की वजह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन