1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मौनी रॉय ने छोड़ी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'बोले चूड़ियां', प्रोड्यूसर ने बताई फिल्म छोड़ने की वजह

मौनी रॉय ने छोड़ी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'बोले चूड़ियां', प्रोड्यूसर ने बताई फिल्म छोड़ने की वजह

 Published : Jun 01, 2019 06:45 am IST,  Updated : Jun 01, 2019 09:17 am IST

मौनी रॉय ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म 'बोले चूड़ियां' छोड़ दी है। फिल्म छोड़ने की वजह प्रोड्यूसर राजेश भाटिया ने बताई है।

Nawazuddin siddiqui and mouni roy- India TV Hindi
Nawazuddin siddiqui and mouni roy Image Source : INSTAGRAM

मौनी रॉय(Mouni Roy) अपनी आने वाली फिल्म बोले चूड़ियां(Bole Chudiyan) का अब हिस्सा नहीं हैं। फिल्म में वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी(Nawazuddin Siddiqui) के साथ नजर आने वाली थीं। फिल्म के प्रोड्यूस ने मौनी रॉय के फिल्म छोड़ने के पीछे की वजह बताई है। शुक्रवार को प्रोड्यूसर और मौनी एक-दूसरे पर इल्जाम लगाते नजर आए।

फिल्म के प्रोड्यूसर राजेश भाटिया ने मौनी रॉय को गैरजिम्मेदार बताया। वहीं मौनी के स्पोकपर्सन ने मेकर्स को अनप्रोफेशनल बताया।

राजेश भाटिया ने कहा- हमने फिल्म में बहुत पैसा इंवेस्ट किया है। मगर आप किसी को अपने रोल के प्रति कमिटिड और प्रोफेशनल होने पर  कहना अगर रुड है तो माफ कीजिए हम अधिक बजट के साथ फिल्म बनाने के बिजनेस में हैं और यह हॉबी नहीं है। प्रोड्यूसर ने कहा- मैंने और किरण भाटिया ने पूरी कोशिश की मौनी के प्रोफेशनल ना होने के कारण जानने की मगर अचानक से वह गुस्सा हो गईं।

प्रोड्यूसर के मौनी पर इल्जाम लगाने के बाद मौनी के स्पोकपर्सन ने कहा- मौनी ने मतभेद की वजह से अभी तक कॉन्ट्रेक्ट भी साइन नहीं किया था।

आपको बता दें मौनी रॉय ने फिल्म 'गोल्ड' से अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिल चुके हैं।

फिल्म बोले चूड़ियां से नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमस नवाब सिद्दीकी डायरेक्शन में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जून से शुरू होने वाली थी। मगर अब फिल्ममेकर्स नवाजुद्दीन के अपोजित किसी और एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं। 

Also Read:

सलमान खान ने पिता सलीम खान के साथ किया भारत का प्रमोशन, शेयर किया ये पोस्ट

इधर मोदी शपथ ले रहे थे, उधर मुंबई में इस काम में बिजी थे भोजपुरी एक्टर निरहुआ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन