1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: जानें, नमक के ऐड से करियर शुरू करने वाली बर्थडे गर्ल और सुपरहिट सिंगर सोना महापात्रा से जुड़ी दिलचस्प कहानियां

Birthday Special: जानें, नमक के ऐड से करियर शुरू करने वाली बर्थडे गर्ल और सुपरहिट सिंगर सोना महापात्रा से जुड़ी दिलचस्प कहानियां

 Written By: Swati Singh
 Published : Jun 17, 2019 08:11 am IST,  Updated : Jun 17, 2019 08:24 am IST

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सोना मोहपात्रा आज अपना 42वां बर्थडे मना रही हैं। सोना एक सफल प्लेबैक सिंगर होने के बावजूद, एक म्यूजिक कंपोजर और लेखक भी है।

सोना मोहपात्रा- India TV Hindi
सोना मोहपात्रा

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सोना मोहपात्रा आज अपना 42वां बर्थडे मना रही हैं। सोना एक सफल प्लेबैक सिंगर होने के बावजूद, एक म्यूजिक कंपोजर और लेखक भी है। सोना को बचपन से गाने का शौक था और वह तभी से अपने आसपास के जगहों में होने वाले कंसर्ट में भाग लेती थी। सोना गाना गाने के साथ-साथ पढ़ाई में भी काफी अच्छी थी इसलिए उन्होंने कटक के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से बीटेक की डिग्री ली साथ ही साथ फेमस कॉलेज  Symbiosis Centre for Management & HRD से एमबीए की डिग्री भी ली है। उसके बाद सोना 'मारीको कंपनी' में बतौर एरिया मैनेजर भी कई सालों तक काम करती रहीं। 

सोना के बर्थडे पर हम उनकी जिंदगी से जुड़ी कई राज से पर्दा उठाएंगे। नेम फेम सोना को आज दुनिया जिस नाम से जानती है उनकी करियर की शुरुआत कुछ इस तरह हुई थी। सोना ने अपनी करियर की शुरुआत एक एड के गाने से की। जी हां टाटा नमक के एड में 'पास आओ' गाने को कई भाषा में रिकॉर्ड किया गया और इसी गाने में सोना को पहली बार गाने का मौका मिला। इसके बाद सोना ने डेब्यू एलबम सोनी के साथ रिकॉर्ड किया। साल 2009 में सोना के दो गाने दिलजले और पास आओ रिलीज किए गए। इसी साल आमिर खान की फिल्म डेली बेली में सोना को 'बेदर्दी राजा' गाने का मौका मिला। वहीं दूसरी तरफ आमिर का फेमस शो सत्यमेव जयते में सोना को दो गाना गाने का मौका मिला एक 'मुझे क्या बेचेगा रूपया' और दूसरा 'घर याद आता है मुझे' ये दोनों गाने लोगों को काफी पसंद आए और यही कारण है कि अचानक से सोना के अवाज को लोग पसंद करने लगे।

इसके बाद उन्होंने आमिर खान स्टारर फिल्म 'तलाश' का 'जिया लागे ना' गाना गाकर तारीफ पाई। 'फुकरे' का गीत 'अंबरसरिया' उनके सबसे पॉपुलर गानों में से एक है। सोना मोहपात्रा ने फिल्म संगीतकार राम संपत से शादी की है। दोनों पति-पत्नी म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस ओम ग्रोन म्यूजिक के पार्टनर भी हैं। सोना की आवाज की खनक उन्हें दूसरे सिंगर्स से अलग करती है। वहीं वह लंबे समय से अपने किसी भी गाने से सुर्खियां नहीं बटोर पाई हैं। इसके अलावा सोना मोहपात्रा विवादित बयानों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं।

Also Read:

शाहिद कपूर ने बताया मीरा कपूर संग कितने दिन चलती है उनकी लड़ाई

शाहिद कपूर ने बताया किस वजह से करीना कपूर खान की शादी नहीं की थी अटेंड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन