1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर ने बताया मीरा कपूर संग कितने दिन चलती है उनकी लड़ाई

शाहिद कपूर ने बताया मीरा कपूर संग कितने दिन चलती है उनकी लड़ाई

 Published : Jun 16, 2019 04:39 pm IST,  Updated : Jun 16, 2019 04:39 pm IST

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मीरा कपूर (Mira Kapoor) बॉलीवुड के फेवरेट कपल हैं।

 Shahid Kapoor, Mira Kapoor- India TV Hindi
Shahid Kapoor, Mira Kapoor Image Source : INSTAGRAM

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मीरा कपूर (Mira Kapoor) बॉलीवुड के फेवरेट कपल हैं। उन्होंने 2015 में शादी की थी। दोनों की उम्र में भले ही बहुत फासला हो, लेकिन उनके प्यार में कोई कमी नहीं है। हालांकि हर कपल की तरह इनमें भी लड़ाई होती है। शाहिद ने नेहा धूपिया के शो में बताया कि मीरा संग उनकी लड़ाई 15 दिनों तक खिंच जाती है।

नेहा ने उनसे पूछा कि उन्हें किस बात पर गुस्सा आता है? शाहिद ने कहा- ''जब मेरी और मेरी पत्नी की लड़ाई होती है तो मैं घबरा जाता हूं। ये मुझे परेशान करता है। मुझे इससे निकलने में समय लगता है। कुछ महीनों में एक बार हम लड़ते हैं, लेकिन जब लड़ाई होती है तो ज्यादा दिनों तक चलती है। 15 दिनों तक भी हमारी लड़ाई खिंच जाती है। आप जानते हैं कि टेंशन होती है, उसके बाद आप बात कर के सुलह कर लेते हैं।''

नेहा ने पूछा कि लड़ाई के बाद बात करने की शुरुआत कौन करता है? इस पर शाहिद ने कहा- ''क्या ये जानी हुई बात नहीं है?'' नेहा ने कहा- ''मीरा?'' शाहिद ने अपनी ओर इशारा करते हुए कहा- ''नहीं।''

शाहिद ने कहा कि लड़ाई करना अच्छा होता है। ''लड़ना अच्छा होता है। अपनी राय होना अच्छी बात है। असहमत होना और समस्या का समाधान करना ज़रूरी है। समस्याएं आएंगी ही और आपको उन्हें सुलझाना ही होगा।''

शाहिद और मीरा ने 7 जुलाई, 2015 को शादी की थी। उनके दो बच्चे- मीशा और ज़ैन हैं। ये एक अरैंज मैरिज थी। शाहिद ने कहा था कि मीरा की पहली प्रेग्नेंसी के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था। मीशा का जन्म 2016 में और ज़ैन का जन्म 2018 में हुआ था।

शाहिद के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो 'कबीर सिंह' 21 जून को रिलीज़ होगी। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी हैं। इसे संदीप रेड्डी वंगा ने डायरेक्ट किया है। ये तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक है।

Also Read:

शाहरुख खान, सारा अली खान, रणवीर सिंह, करण जौहर सहित इन बॉलीवुड सेलेब्स ने इस अंदाज में मनाया 'फादर्स डे'

अमिताभ बच्चन के 'सोना- सोना' गाने पर प्रियंका चोपड़ा ने लगाया ठुमका, वीडियो वायरल

Video: पिंक कलर के ड्रेस में सपना चौधरी का धूम मचाने वाला डांस, शायद ही पहले आपने देखा होगा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन