1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Latest Bollywood News June 15: प्रियंका चोपड़ा के घर वापिस जाने से लेकर करिश्मा कपूर की करीना और तैमूर के साथ लंदन में मस्ती तक की सारी खबरें

Latest Bollywood News June 15: प्रियंका चोपड़ा के घर वापिस जाने से लेकर करिश्मा कपूर की करीना और तैमूर के साथ लंदन में मस्ती तक की सारी खबरें

 Published : Jun 15, 2019 07:43 am IST,  Updated : Jun 15, 2019 08:59 am IST

बॉलीवुड के गलियारों की खास खबरें....

Latest Bollywood News June 15- India TV Hindi
Latest Bollywood News June 15 Image Source : INSTAGRAM

Latest Bollywood News June 15: आज बॉलीवुड में बहुत कुछ खास है। करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ बहन करीना और तैमूर के साथ वेकेशन मनाने चली गई हैं। लंदन की एक मस्ती करते हुए वीडियो करिश्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा द स्काइ इज पिंक फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद न्यूयॉर्क वापिस चली गई हैं। जहां उन्होंने एक प्यारी सी सेल्फी शेयर की है।

करीना कपूर खान और तैमूर अली खान के साथ लंदन में करिश्मा कपूर कर रही हैं मस्ती, शेयर की फोटो

करीना कपूर खान, सैफ अली खान और तैमूर अली खान इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। इस ट्रिप की उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब करीना कपूर को इस ट्रिप में उनकी बहन करिश्मा कपूर और उनके बच्चों समायरा और कियान ने ज्वाइन कर लिया है। इस फैमिली ट्रिप की फोटो करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

करिश्मा कपूर ने करीना, तैमूर, समायरा और कियान के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। इस फोटो में कपूर बहनें अपने बच्चों के साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं। करिश्मा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- love.

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद शेयर की किसी का हाथ पकड़े हुए सेल्फी

प्रियंका चोपड़ा बीते एक दिन तक भारत में थीं। वह अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग पूरी करने के लिए भारत आई थीं। वह इंडिया आने के बाद पति निक को जरुर मिस कर रही होंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर की थीं। अऊ प्रियंका जब वापिस न्यूयॉर्क चली गई हैं तो उनकी खुशी देखने लायक है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक सेल्फी शेयर की है जिसमें वह किसी इंसान का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने सनकिस्ड सेल्फी शेयर की है। जिसमें वह बहुत ही प्यारी लग रही हैं। साथ ही उन्होंने सेल्फी में किसी का हाथ पकड़ रखा है। क्या यह निक जोनस का हाथ है? अब ये तो हम नहीं कह सकते। प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- होम स्वीट होम।

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने शेयर की अपने सगाई की तस्वीरें और वीडियो

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने अपनी सगाई की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। राजीव और चारु ने गोवा में सगाई की है। सगाई में राजीव ने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ है और चारुल ने व्हाइट कलर का गाउन। दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। सुष्मिता सेन भी भाई की शादी के लिए गोवा में परिवार के साथ हैं।

सुष्मिता सेन को शुक्रवार को पिता शुबीर सेन, बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और बेटी रिनी और अलीशा के साथ स्पॉट किया गया था। कुछ दिनों पहले राजीव और चारु कोर्ट में शादी कर चुके हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन