1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बर्थडे स्पेशल: स्टंटमैन का बेटा कैसे बना बॉलीवुड का सुपरस्टार, जानिए विक्की कौशल से जुड़े अनसुने किस्से

बर्थडे स्पेशल: स्टंटमैन का बेटा कैसे बना बॉलीवुड का सुपरस्टार, जानिए विक्की कौशल से जुड़े अनसुने किस्से

 Published : May 15, 2020 08:59 pm IST,  Updated : May 15, 2020 11:33 pm IST

विक्की कौशल 16 मई को 32वां जन्मदिन मनाएंगे। विक्की का जन्म 16 मई 1988 को हुआ था।

विक्की कौशल के अनसुने...- India TV Hindi
विक्की कौशल के अनसुने किस्से Image Source : INSTAGRAM - VICKY KAUSHAL

मुंबई: विक्की कौशल फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले सबसे अच्छे युवा अभिनेताओं में से एक हैं। विक्की ने 'मसान' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे फिल्म उद्योग में अपनी जगह बना ली है और लगातार एक के बाद एक शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। विक्की कौशल की तारीफ ना सिर्फ फैन्स करते हैं बल्कि फिल्म समीक्षकों से भी विक्की को खूब तारीफ मिलती है। 16 मई को विक्की कौशल का जन्मदिन होता है इस मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से...

1. विक्की कौशल  का जन्म 16 मई, 1988 को श्याम कौशल के घर हुआ था, जो एक मशहूर एक्शन डायरेक्टर हैं। उनका एक छोटा भाई भी है, सनी कौशल। सनी ने भी अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

2.विक्की कौशल के पिता पहले एक स्टंटमैन के रूप में काम करते थे, परिवार मुंबई के एक चॉल में रहा। वैसे विक्की के पिता पंजाब के होशियारपुर के मूल निवासी हैं।

3. विक्की ने  इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई से साल 2009 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की है।

4. विक्की कौशल को डांसिंग, पढ़ना और यात्रा करना बहुत पसंद है। एक अभिनेता होने के अलावा, वह एक ट्रेंड डांसर भी हैं।

5. इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद उन्हें एक नौकरी का प्रस्ताव मिला, लेकिन विक्की को अभिनय पसंद था और वह अभिनेता बनना चाहते थे इसलिए उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

6.विक्की ने कई एक्टिंग वर्कशॉप में भाग लिया और बहुत सारे थियेटर भी किए। 

7. नीरज घेवन द्वारा निर्देशित अपनी पहली ही फिल्म मसान में अपने प्रदर्शन के लिए, विक्की ने कई पुरस्कार जीते।

8.बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन मसान में डेब्यू करने से पहले विक्की ने 'लव शव ते चिकन खुराना' और 'बॉम्बे वेल्वेट' जैसी फिल्मों में छोटे रोल भी किए हैं।

9. विक्की ने गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 (2012) में अनुराग कश्यप के साथ  सहायक निर्देशक के रूप में काम किया।

10.  विक्की कौशल खाने के बहुत शौकीन हैं उन्हें पानी-पुरी, जलेबी-रबड़ी, आलू पराठा और स्वीट डिश खाना पसंद है।

11. विक्की ने, मसान में अपनी भूमिका की तैयारी के लिए शूटिंग से एक महीने पहले वाराणसी गए थे। वह स्थानीय बोली में महारत हासिल करना चाहते थे जो फिल्म के लिए आवश्यक था। इतना ही नहीं बल्कि विक्की किरदार में आने के लिए 8 किलो वजन भी कम किया।

12. "उड़ी - सर्जिकल स्ट्राइक" के लिए तैयार होने के लिए, विक्की ने कीटो डाइट ली और अपना वजन बढञाया। विक्की ने 5 महीने तक सैन्य प्रशिक्षण लिया और मार्शलल आर्ट का अभ्यास भी किया। इस फिल्म के लिए विक्की को नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

13. विक्की ने अपने फिल्मी करियर में उरी, मसान, राजी, संजू में यादगार और शानदार रोल किए हैं। आने वाले दिनों में वो उधम सिंह के रोल में नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन