1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेता धर्मेंद्र ने कपिल देव के जल्दी ठीक होने की दी शुभकामनाएं

अभिनेता धर्मेंद्र ने कपिल देव के जल्दी ठीक होने की दी शुभकामनाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 27, 2020 11:20 am IST,  Updated : Oct 27, 2020 11:20 am IST

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने कपिल देव की तस्वीर शेयर करते हुए उनकी जल्दी ठीक होने की दुआ की।

अभिनेता धर्मेंद्र ने कपिल देव के जल्दी ठीक होने की दी शुभकामनाएं- India TV Hindi
अभिनेता धर्मेंद्र ने कपिल देव के जल्दी ठीक होने की दी शुभकामनाएं Image Source : INSTAGRAM/AAPKADHARAM

भारत के पहले विश्वकप विजेता क्रिकेट कप्तान कपिल देव की गुरुवार को तबियत अचानक खराब हो गई थी।  दिल का दौरा करने पड़ने के बाद कपिल को दक्षिणी दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सफल आपातकालीन कोरोनरी एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई थी। अब वह बिल्कुल स्वस्थ है और अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। उसका सेहत पर जल्दी सुधार के लिए  बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने भी दुआ की। 

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर  कपिल देव की मुस्काराती हुई तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'लव यू कपिल..जल्दी ठीक हो जाओ..मैं जल्दी रिकवरी के लिए प्रार्थना करता हूं'

प्रियंका ने याद किया मिस वर्ल्ड जीतने का लम्हा, बताया मां ने कैसे किया था रिएक्ट

 कपिल देव ने सर्जरी के बाद बीते शुक्रवार को पहली तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह बिल्कुल ठीक हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। इस तस्वीर में वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए थे और दोनों हाथों के अंगूठे को ऊपर उठाकर इशारा कर रहे थे कि सबकुछ ठीक है। फोटो में कपिल की बेटी आमिया भी उनके बगल में बैठी हुई थीं।

कपिल ने सोशल मीडिया पर लिखा था, " मैं अच्छा हूं और अब अच्छा महसूस कर रहा हूं। तेजी से स्वस्थ्य होने के रास्ते पर हूं। गोल्फ खेलने का इंतजार नहीं कर पा रहा। आप लोग मेरा परिवार हो। धन्यवाद।" 

ऑस्ट्रेलिया के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में दिखेंगी इरफान, ऋषि कपूर और सुशांत की ये फिल्में

कपिल देव की अचानक तबियत खराब हो जाने के कारण फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स की भी चिंता बढ़ गई थी। उन्होंने भी जल्द ठीक होने की कामना की।

फिल्म 83 में कपिल देव के किरदार को पर्दे पर निभाने जा रहे  एक्टर रणवीर सिंह ने भी ट्वीट किया था। उन्होंने  लिखा 'इस लेजेंड्री क्रिकेटर में बहुत ताकत और धैर्य है। अपने मेन मैन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूं।'

वहीं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने  उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगी। उन्होंने ट्वीट में लिखा 'जल्दी से भी जल्दी ठीक हो जाओ पाजी! @therealkapildev  मैं आपके लिए आपकी तेज़ गेंदबाजी और बल्लेबाजी से भी ज्यादा तेज़ी से रिकवरी की कामना करता है। लव यू टू सर'

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन