1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी दीक्षित की पेट डॉग की कैंसर से हुई मौत, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

माधुरी दीक्षित की पेट डॉग की कैंसर से हुई मौत, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

 Published : Jun 25, 2018 06:52 pm IST,  Updated : Jun 25, 2018 06:52 pm IST

दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की पेट डॉग रिया का निध हो गया। रिया माधुरी की फैमिली का हिस्सा था, उसके निधन से एक्ट्रेस काफी दुखी हैं। अपना दुख उन्होंने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट करके किया जाहिर है। बता दें, रिया को कैंसर था।

माधुरी दीक्षित- India TV Hindi
माधुरी दीक्षित

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की पेट डॉग रिया का निध हो गया। रिया माधुरी की फैमिली का हिस्सा था, उसके निधन से एक्ट्रेस काफी दुखी हैं। अपना दुख उन्होंने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट करके किया जाहिर है। बता दें, रिया को कैंसर था।

वीडियो में माधुरी दीक्षित और उनका पूरा परिवार रिया के साथ नजर आ रहा है। वीडियो के साथ माधुरी ने इंस्टाग्राम पर दुख भरा एक नोट भी लिखा है। माधुरी ने अपने पोस्ट में लिखा है- मेरी प्यारी रिया, इस हफ्ते हमने आपको आखिरी बाय कहा। आपके स्किनी बाल और आंखें और चेहरे की मासूमियत पर मुझे प्यार आता था। 7 साल तुम हमारे साथ रही, हमने तुम्हारे साथ खूब एन्जॉय किया। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी कि तुम्हें शांति भरी जगह दें।

बता दें, हाल ही में माधुरी दीक्षित मराठी फिल्म बकेट लिस्ट में नजर आई थीं। आने वाले दिनों में माधुरी टोटल धमाल, अनिल कपूर, अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश, संजय मिश्रा जैसे सितारे हैं। इसके अलावा माधुरी करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म कलंक में भी संजय दत्त, वरुण धवन और आलिया भट्ट जैसे सितारों के साथ नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन