इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' की रिलीज को अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बटवारा 2' से होने वाली है। पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चा थी कि मेकर्स 'आवारापन 2' की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर सकते हैं, लेकिन, अब खुद इमरान हाशमी और फिल्म के प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने इसकी रिलीज की योजनाओं को लेकर चल रही अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है और फिल्म की रिलीज पोस्टपोन की अफवाहों पर विराम लगा दिया। उन्होंने साफ किया कि सनी देओल की 'आवारापन 2' से 'बटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस पर टकराव तय है।
तय है 'आवारापन 2' और 'बटवारा 1947' का टकराव
मंगलवार, 4 अगस्त को विशेष फिल्म्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लाइव सेशन के दौरान, प्रोड्यूसर विशेष भट्ट और इमरान हाशमी ने 'आवारापन 2' की रिलीज पर खुलकर चर्चा की और साथ ही ये भी बताया कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा। बातचीत के दौरान इमरान हाशमी ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर इसी हफ्ते रिलीज किया जाएगा। इसी दौरान प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने 'आवारापन 2' की रिलीज के बारे में भी अपडेट दिया और साफ किया कि फिल्म तय डेट पर ही रिलीज होगी। दरअसल, पिछले दिनों चर्चा थी कि फिल्म की रिलीज को सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है, लेकिन अब विशेष भट्ट और इमरान हाशमी ने साफ कर दिया है कि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है।
कभी नहीं टाली गई फिल्म की रिलीज
बातचीत के दौरान विशेष भट्ट ने साफ-साफ कहा कि, जब से फिल्म की रिलीज डेट 14 अगस्त अनाउंस की गई है, तब से लेकर अब तक इसे कभी नहीं टाला गया है। टाइमलाइन के बारे में बताते हुए, विशेष भट्ट ने खुलासा किया कि, फिल्म में कई एक्शन सीक्वेंस बड़े पैमाने पर शूट किए गए हैं, जिसके लिए समय की जरूरत थी। शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी घायल भी हो गए थे, जिससे उबरने के लिए उन्हें ब्रेक लेना पड़ा और इसके चलते भी फिल्म की शेड्यूलिंग पर असर पड़ा। लेकिन, फिल्म को समय रहते पूरा कर लिया गया और अब ये स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर ही रिलीज होगी।
'आवारापन 2' का रोमांटिक ट्रैक
कुछ दिनों पहले ही इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर 'आवारापन 2' का रोमांटिक ट्रैक 'यह आवारापन' रिलीज हुआ, जिसे अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। विशेष फिल्म्स और सोनी म्यूजिक इंडिया के बैनर तले बने इस खूबसूरत ट्रैक का म्यूजिक अमाल मलिक ने तैयार किया है और बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं। ये गाना इमरान हाशमी पर फिल्माया गया है और फिल्म की कहानी कि झलक दिखाता है, जिसे देखते ही दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया। अब दर्शक फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं, जो इसी हफ्ते दर्शकों के बीच दस्तक देने वाला है।
ये भी पढ़ेंः 'आवारापन 2' का टीजर देख बंटे नेटिजन्स, किसी को लगा तूफान तो कोई बोला- सिर्फ पुरानी यादें बेचने की कोशिश