1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: कोरोना वायरस वैक्सीन लगते ही चीख पड़ीं नीना गुप्ता, डरते हुए बोलीं- 'मम्मीईईई...'

Video: कोरोना वायरस वैक्सीन लगते ही चीख पड़ीं नीना गुप्ता, डरते हुए बोलीं- 'मम्मीईईई...'

 Published : Mar 11, 2021 11:01 am IST,  Updated : Mar 11, 2021 01:15 pm IST

वैक्सीन लगवाते समय नीना गुप्ता की ऐसी हालत हो गई है कि आप वीडियो देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

neena gupta take coronavirus vaccine says mummy- India TV Hindi
Video: कोरोना वायरस वैक्सीन लगते ही चीख पड़ीं नीना गुप्ता, डरते हुए बोलीं- 'मम्मीईईई...' Image Source : INSTAGRAM: NEENA_GUPTA

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता ने कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वैक्सीन लगवाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो बहुत ही मजेदार है। वैक्सीन लगवाते समय उनकी ऐसी हालत हो गई है कि आप वीडियो देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

इस वीडियो में नीना गुप्ता बोल रही हैं, 'लग रही है वैक्सीन, बहुत डर लग रहा है, पर लगवाने आई हूं.. मम्मीईईई... ।' इस वीडियो को शेयर करते हुए नीना ने कैप्शन में लिखा है- 'लग गया टीका, थैंक्यू हिंदुजा हॉस्पिटल।'

पिछले साल कोरोना वायरस की चपेट में आ चुकी एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने ली वैक्सीन की पहली डोज

नीना गुप्ता के बच्चों वाले एक्सप्रेशंस फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'हम कितने भी बड़े हो जाए, लेकिन जब जब हमे कोई तकलीफ होती है तो मम्मी हमेशा याद आती है और उनका ही नाम आता है जुबान पर।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'सो क्यूट'। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 

नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने महिला दिवस पर अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

61 साल की नीना फिल्मों और टीवी सीरियल्स के साथ-साथ कई वेब सीरीज में भी नज़र आ चुकी हैं। उन्होंने 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान', 'पंगा', 'बधाई हो' जैसी फिल्मों में काम किया है। सीरीज की बात करें तो वो 'पंचायत', 'मेड इन हेवन' के साथ-साथ 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन