1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पिछले साल कोरोना वायरस की चपेट में आ चुकी एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पिछले साल कोरोना वायरस की चपेट में आ चुकी एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने ली वैक्सीन की पहली डोज

 Published : Mar 11, 2021 08:19 am IST,  Updated : Mar 11, 2021 08:19 am IST

हिमानी शिवपुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोविड-19 कैंप की फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी।

Himani Shivpuri took first dose of coronavirus vaccine - India TV Hindi
हिमानी शिवपुरी ने कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज ली Image Source : INSTAGRAM: HSHIVPURI

'अस्तित्व एक प्रेम कहानी' और 'हप्पू की उलटन पलटन' फेम हिमानी शिवपुरी ने कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज ली। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोविड-19 कैंप की फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। आपको बता दें कि दिग्गज अभिनेत्री पिछले साल इस घातक महामारी की चपेट में आ गई थीं।  

हिमानी ने इंस्टाग्राम पर वैक्सीन लगवाते हुए अपनी फोटो साझा की है। साथ ही कैप्शन में लिखा है- 'कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त की।' 

अनुपम खेर ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री हाल ही में तब सुर्खियों में आई थीं, जब सर्जरी की वजह से वो कुछ दिनों के लिए शो से गायब हो गई थीं। 

पिछले साल कोरोना वायरस की चपेट में आई थीं हिमानी 

शिवपुरी पिछले साल कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद डिस्चार्ज होने के बाद वो घर पर भी 15 दिन क्वारंटीन में रही थीं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी थी।  

हिमानी ने कई टेलीविजन धारावाहिक में काम किया है, जैसे- 'हसरतें' और 'घर एक सपना'। उन्हें कई फिल्मों में भी देखा गया है, जिनमें 'हम आपके हैं कौन', 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे', 'परदेस' और 'कुछ कुछ होता है' शामिल हैं।

इन हस्तियों ने भी ली कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज 

हिमानी के अलावा कई जानी-मानी हस्तियां कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज ले चुकी हैं। इनमें हेमा मालिनी, परेश रावल, जॉनी लिवर, राकेश रोशन, कमल हासन, सतीश शाह, शिल्पा शिरोडकर सहित कई सेलेब्स शामिल हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन