
6. अजय देवगन और काजोल: काजोल और अजय देवगन की मुलाकात वर्ष 1995 में आई फिल्म हलचल के सेट पर हुई। काजोल जहां जिंदादिल और मस्त अंदाज की हैं वहीं अजय काफी संजीदा और शर्मीले स्वभाव के हैं। इन दोनों ने 4 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 1999 में शादी कर ली। इनकी शादी के बाद कुछ ऐसी खबरें भी आई थीं कि इनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाएगी, लेकिन इन्होंने ऐसी बातों को गलत साबित कर दिया।