
2. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन: फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के और कुछ न कहो के दौरान ये दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त थे। ऐसा भी कहा जाता है कि उस समय ये किसी और को डेट किया करते थे। लेकिन खबरों के अनुसार फिल्म बंटी और बबली के गाने कजरारे-कजरारे के दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच प्यार की शुरुआत हुई। इसके बाद इन्होंने साथ में फिल्म 'उमराव जान', 'गुरु', और 'धूम-2' में भी काम किया। इसी दौरान इनकी नजदीकियां बढ़ने लगीं। अभिषेक ने इंटरव्यू में बताया कि टोरंटो में हुए फिल्मी कार्यक्रम के समय उन्होंने ऐश को प्रपोज किया था औऱ उन्होंने हां कर दी। फिर वर्ष 2007 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।