1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड सितारे जिन्हें अपने सह कलाकार में मिला जीवन साथी

बॉलीवुड सितारे जिन्हें अपने सह कलाकार में मिला जीवन साथी

 Published : Sep 07, 2015 10:24 pm IST,  Updated : Sep 08, 2015 11:22 am IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड में हम सभी ने बहुत सी लव स्टोरी बनती देखी हैं और उन्हें शादी के बंधन तक पहुंचते हुए भी देखा है। बॉलीवुड में अमिताभ-जया, दिलीप कुमार-सायरा बानो, किशोर कुमार-मधुबाला और ऋषि

बॉलीवुड सितारे...- India TV Hindi
बॉलीवुड सितारे जिन्हें अपने सह कलाकार में मिला जीवन साथी

नई दिल्ली: बॉलीवुड में हम सभी ने बहुत सी लव स्टोरी बनती देखी हैं और उन्हें शादी के बंधन तक पहुंचते हुए भी देखा है। बॉलीवुड में अमिताभ-जया, दिलीप कुमार-सायरा बानो, किशोर कुमार-मधुबाला और ऋषि कपूर-नीतू सिंह जैसी मशहूर जोड़ियां भी हैं, जिनका प्यार समय के साथ बढ़ता ही चला गया वहींं कुछ ऐसी जोड़ियां भी हैं, जिन्हें महीनों साथ बिताने के बाद जाकर कहीं प्यार हुआ। दूसरी तरफ लव-एट-फर्स्ट-साइट के किस्से भी कम नहीं हैं। किसी को अपने बचपन के दोस्त में ही अपना जीवन साथी नजर आ जाता है। लेकिन फिल्मी जगत में बहुत-सी लव स्टोरी ऐसी भी हैं जो पर्दे पर साथ काम करते-करते बनी हैं। बॉलीवुड की जादुई दुनिया में प्यार भी कम जादुई नहीं होता। फिल्मी इतिहास ऐसी अमर प्रेम कहानियों से भरा पड़ा है, जिनमें फिल्मी सेट ही प्यार का ज़रिया बन गया। जी हां, इन सितारों के लिए उनके फिल्म का सेट ही इनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया, क्योंकि यही वो जगह है जहां उन्हें अपना जीवन साथी मिला।

आए दिन मीडिया में अटकले लगाना तो तभी शुरु हो जाती है जब एक फिल्म में काम कर रहे अभिनेता और अभिनेत्री के बीच नजदीकिया बढ़ने लगती है। क्योंकि उन्हीं में से कुछ आगे चलकर जीवन साथी बनने का फैसला कर लेते हैं। क्या पता फिल्म 'राम-लीला' की जोड़ी रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोढ़ या फिर 'राजनीति' के आनस्क्रीन कपल रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ जल्द आपको रियल लाइफ में साथ फेरे लेते हुए दिखें। बहरहाल तब की तब देखेंगे।

फिलहाल आइए आज बात करते हैं ऐसे ही कुछ बॉलीवुड कपल्स के बारे में जिन्हें फिल्म के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हुआ और बाद में उन्होंने शादी भी करी-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन