
1. कुणाल खेमू और सोहा अली खान: कुणाल और सोहा की मुलाकात फिल्म 'ढूंढते रह जाओगे' के सेट पर हुई थी। लेकिन उस वक्त दोनों एक दूसरे से ठीक से बात भी नहीं करते थे। इसके बाद दोनों ने फिल्म 99 में साथ काम किया। इस दौरान यह दोस्त बने और फिर इनकी नज़दीकियां बढ़ने लगीं। इसके कुछ समय बाद इन्होंने साथ रहने का फैसला किया। सोहा के पूरे परिवार को कुणाल पसंद थे। काफी समय तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों जनवरी 2015 में शादी के बंधन में बंध गए।