1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Year Ender 2018: जान्हवी कपूर, सारा अली खान से आयुष शर्मा तक इन सितारों ने 2018 में किया डेब्यू

Year Ender 2018: जान्हवी कपूर, सारा अली खान से आयुष शर्मा तक इन सितारों ने 2018 में किया डेब्यू

 Written By: Diksha Chhabra
 Published : Dec 18, 2018 10:13 am IST,  Updated : Dec 28, 2018 03:58 pm IST

2018 में कई स्टार किड्स से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। सारा अली खान, आयुष शर्मा जैसे कई कलाकार बॉलीवुड में एंट्री किए हैं।

janhvi, sara and ishaan- India TV Hindi
janhvi, sara and ishaan Image Source : INSTAGRAM

Bollywood Debut of 2018: साल 2018 कई सुपरहिट फिल्मों से भरा हुआ था। जहां इतनी फिल्में हिट हुई वहीं कई सारे एक्टर, एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपना कदम रखा। डेब्यू के साथ कई सेलिब्रिटी की फिल्म हिट रही तों कुछ अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत गए और बॉलीवुड में आगे बढ़ रहे हैं। इस साल कई स्टार किड ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है। जहां श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने डेब्यू किया तो वहीं टेलिविजन एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी फिल्मों में एंट्री कर ली है। इसी तरह कई स्टार्स बॉलीवुड में 2018 में कदम रख चुके हैं। तो आइए आपको डेब्यू स्टार्स के बारे में बताते हैं।

जाह्नवी कपूर- धड़क

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने इस साल फिल्म 'धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। धड़क मराठी फिल्म 'सैराट' का रीमेक है। फिल्म में जाह्नवी के अपोजित ईशान खट्टर थे। यह फिल्म 20 जुलाई 2018 को रिलीज हुई थी। धड़क में जाह्नवी की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी।

सारा अली खान- केदारनाथ

इस साल एक और स्टार किड ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान से फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड मे डेब्यू किया है। फिल्म में सारा के अपोजित सुशांत सिंह राजपूत थे। सारा की फैन फॉलोइंग काफी है। उनकी पहली फिल्म 'केदारनाथ' 7 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है और लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई है। 'केदारनाथ' के बाद सारा की दूसरी फिल्म 'सिंबा' 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

आयुष शर्मा- लवरात्रि
सलमान खान के बैन के नीचे बनी फिल्म 'लवरात्रि' में सलमान खान ने अपनी बहन के पति आयुष शर्मा को लॉन्च किया था। आयुष की यह फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे। फिल्म को अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया था।

ईशान खट्टर- धड़क
शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू फिल्म 'धड़क' से जाह्नवी कपूर के अपोजित किया था। ईशान इससे पहले माजिद मजिदी की इंटरनेशनल फिल्म 'बियोंड द क्लाउड्स' में नजर आ चुके थे। धड़क में ईशान की एक्टिंग को काफी सराहा गया था। यह फिल्म 20 जुलाई 2018 को रिलीज हुई थी।

मौनी रॉय- गोल्ड
टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी इस साल बॉलीवुड में डेब्यू किया है। मौनी ने फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में एंट्री ली है। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के अपोजित नजर आई थीं। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। अब मौनी अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं।

वरीना हुसैन- लवरात्रि
वरीना की बॉलीवुड में एंट्री कुछ हटके अंदाज में हुई थी। वरीना के लिए सलमान खान से ट्वीट किया था कि 'मुझे लड़की मिल गई है।' वरीना आयुष शर्मा के अपोजित फिल्म 'लवरात्रि' में नजर आई थीं। इससे पहले वरीना कई एड कर चुकी हैं जिनमें सबसे फेमस डेयरी मिल्क सिल्क चॉकलेट का था।

बनीता संधू- अक्टूबर
बनीता संधू फिल्म 'अक्टूबर' में वरुण धवन के अपोजित नजर आई थीं। यह उनकी पहली फिल्म थी। इससे पहले बनीता डबलमिंट के गाने 'एक अजनबी हसीना से' में नजर आ चुकी हैं। अक्टूबर 13 अप्रैल 2018 को रिलीज हुई थी।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन