1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Latest Bollywood News June 12: 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग हुई खत्म और कमालिस्तान स्टूडियो बिकने सहित ये है मनोरंजन की खबरें

Latest Bollywood News June 12: 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग हुई खत्म और कमालिस्तान स्टूडियो बिकने सहित ये है मनोरंजन की खबरें

 Published : Jun 12, 2019 08:12 am IST,  Updated : Jun 12, 2019 08:12 am IST

'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग हुई खत्म और कमालिस्तान स्टूडियो बिकने सहित ये है मनोरंजन की खबरें

Bollywood latest news 12 june- India TV Hindi
Bollywood latest news 12 june

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और जायरा वसीम स्टारर 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग हुई खत्म वहीं कमालिस्तान स्टूडियो बिकने सहित ये है मनोरंजन की बड़ी खबरें।

प्रियंका चोपड़ा ने 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग की पूरी, फोटो शेयर करते हुए लिखा इमोशनल पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग पूरी करने के बाद प्रियंका ने पूरी टीम के साथ फोटो शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है। प्रियंका ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि फिल्म की शूटिंग का आखिर दिन काफी इमोशन भरा होता है फिल्म के क्रू, को-स्टार, प्रोड्यूसर सभी को धन्यवाद।

बाली में छुट्टियां मना रही हैं विद्या बालन, सोशल मीडिया पर तस्वीर देखते ही सोनाक्षी- प्रियंका ने किया ये कमेंट

विद्दा बालन इन दिनों बाली में छुट्टीयां मना रही हैं। बाली से विद्दा की कई ग्लैमरस फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें विद्दा का लुक देखने लायक है। विद्दा की यह फोटो सोशल मीडिया पर देखते ही प्रियंका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा ने मजेदार कमेंट किया है।

 

क्या बिग बॉस 13 में नजर आएंगे चिराग पासवान? हिमांश कोहली और विजेंद्र सिंह का भी नाम आया सामने 

क्या बिग बॉस 13 में नजर आएंगे केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ? क्या बिग बॉस 13 में ग्लैमर का तड़का लगाएंगे वरीना हुसैन और महिमा चौधरी? क्या टीवी एक्ट्रेस देबोलीना बनर्जी और अंकिता लोखंडे। वैसे तो बिग बॉस 13 सितंबर के एंड में शुरू होगा लेकिन अभी से सोशल मीडिया में बिग बॉस लेकर बज बनना शुरू हो गया है। इस लिस्ट में बहुत सारे नाम सामने आ चुके हैं।

 

R.K स्टूडियो के बाद अब कमालिस्तान स्टूडियो बिका, अब कॉमर्शियल प्रॉपर्टी में होगा इस्तेमाल

R.K स्टूडियो के बाद अब फेमस कमाल अमरोही स्टूडियो को भी कॉमर्शियल प्रॉपर्टी में इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि कमाल अमरोही स्टूडियो को कमालिस्तान के नाम से भी जाना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 15 एकड़ में फैली इस जमीन पर जल्द ही देश का सबसे बड़ा कॉर्पोरेट ऑफिस तैयार किया जाएगा। इसे तोड़ कर पूरी तरह से यहां नया कंस्ट्रक्शन होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन