1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड सितारे जिन्होंने खोई ये बड़ी फिल्में

बॉलीवुड सितारे जिन्होंने खोई ये बड़ी फिल्में

 Published : Nov 28, 2015 05:09 pm IST,  Updated : Nov 28, 2015 05:48 pm IST

नई दिल्ली:- बॉलीवुड फिल्मों के पर्दे पर रिलीज होने से पहले कुछ भी नहीं कहा सकता कि वह फिल्म हिट होगी या फ्लॉप। लेकिन फिल्म की पूरी टीम अपनी हर फिल्म को बेहतर से बेहतर

बॉलीवुड सितारे...- India TV Hindi
बॉलीवुड सितारे जिन्होंने खोई ये बड़ी फिल्में

नई दिल्ली:- बॉलीवुड फिल्मों के पर्दे पर रिलीज होने से पहले कुछ भी नहीं कहा सकता कि वह फिल्म हिट होगी या फ्लॉप। लेकिन फिल्म की पूरी टीम अपनी हर फिल्म को बेहतर से बेहतर बनाने की कोशिश में लगी ही रहती है। इसके लिए उन्हें महीनों तक या फिर कभी तो वर्षो तक लग जाते हैं, डायरेक्टर अपनी फिल्म के लिए खूबसूरत लोकेशन से लेकर फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसकी स्टार कास्ट पर भी काफी ध्यान देते हैं।

इसे भी पढ़े:- बिना शादी किए साथ रह चुके हैं बॉलीवुड के ये 10 कपल्स

फिल्म में निभाए जाने वाले हर किरदार को ध्यान में रख कर ही अभिनेता और अभिनेत्रियों का चयन किया जाता है जिससे जब फिल्म पर्दे पर रिलीज की जाए तो दर्शकों को ऐसा लगे कि इस किरदार में इस सितारे से अच्छा कोई और प्रदर्शन कर ही नही सकता था। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि डायरेक्टर के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है कि, उन्होंने जिस अभिनेता को किरदार के लिए चुना था वो किसी कारणवश उस फिल्म में काम नहीं कर पाता और उसके बदले दूसरे अभिनेता को फिल्म में लेना पडता है।

इसके बाद फिल्म में हुए बदलाव की वजह से एक बार तो फिल्म की टीम को ये डर सताता ही होगा कि, इस किरदार में इस अभिनेता को दर्शक पसंद करेंगे या नहीं। जब तक फिल्म रिलीज नहीं हो जाती तब तक उनके मन में यह सवाल बार-बार उठता ही होगा। इसी कशमकश के बीच जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है तो कई सितारों की जिंदगी बदल जाती है और वह स्टार से सुपरस्टार बन जाते है, लेकिन कई सितारों को इन फिल्मों से झटका भी लगा है।

आइए नजर डालते है ऐसे ही कुछ सितारों पर जिन्होंने छोड़ी बड़ी फिल्में:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन