1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बोनी कपूर ने शादी की 22वीं सालगिरह पर ट्विटर पर शेयर किया श्रीदेवी के साथ बिताए आखिरी लम्हों का वीडियो

बोनी कपूर ने शादी की 22वीं सालगिरह पर ट्विटर पर शेयर किया श्रीदेवी के साथ बिताए आखिरी लम्हों का वीडियो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 02, 2018 11:36 pm IST,  Updated : Jun 02, 2018 11:36 pm IST

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दिवंगत श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी को आज 22 साल पूरे गए हैं। यह मौका बोनी कपूर के लिए बेहद भावुक कर देनावाला है क्योंकि इसे सेलिब्रेट के लिए श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं हैं।

Boney Kapoor and Sridevi- India TV Hindi
Boney Kapoor and Sridevi

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दिवंगत श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी को आज 22 साल पूरे गए हैं। यह मौका बोनी कपूर के लिए बेहद भावुक कर देनावाला है क्योंकि इसे सेलिब्रेट के लिए श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं हैं। बोनी कपूर ने श्रीदेवी के ट्विटर अकाउंट पर एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया है।बोनी कपूर द्वारा शेयर किया गया यह वीडियों उनके भांजे मोहित मारवाह की शादी का है। 

इस वीडियो में श्रीदेवी अपने परिवार वालों के साथ हंसती-मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में बोनी कपूर ने इमोशनल कैप्शन दिया है... उन्होंने लिखा, 'आज हमारी 22वीं वेडिंग एनिवर्सरी होती. जान... मेरी पत्नी, मेरी सोलमेट, प्यार का प्रतीक। आपकी हंसी, जिंदगी मेरे अंदर बसती है।'

श्रीदेवी इसी शादी के सिलसिले में वह दुबई गई थीं जहां बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी। श्रीदेवी को फिल्म 'मॉम' में मां की भूमिका के लिए मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से हाल में नवाजा गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन