1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' के आगे नहीं टिक रही है दीपिका पादुकोण की 'छपाक'

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' के आगे नहीं टिक रही है दीपिका पादुकोण की 'छपाक'

 Published : Jan 12, 2020 11:35 am IST,  Updated : Jan 13, 2020 10:54 am IST

अजय देवगन की फिल्म तानाजी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।

Box Office Collection- India TV Hindi
Box Office Collection

मुंबई: अजय देवगन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई। अजय देवगन की फिल्म तानाजी तो बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है मगर दीपिका पादुकोण की फिल्म कमाई के मामले में पिछड़ रही है। तानाजी- द अनसंग वॉरियर ने शुक्रवार को 15.10 करोड़ की शानदार ओपनिंग की। वहीं शनिवार को फिल्म ने 20.57 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। दो ही दिन में फिल्म की कुल कमाई 35.67 करोड़ हो गई है।

आज रविवार है और फिल्म की कमाई आज और बढ़ेगी। तरण आदर्श ने फिल्म का कलेक्शन शेयर किया है-

दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक की शुरुआत सुस्त रही। फिल्म ने पहले दिन 4.77 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। फिल्म की दूसरे दिन की कमाई थोड़ी बढ़ी और फिल्म ने 6.90 करोड़ की कमाई कर ली। फिल्म की कुल कमाई अब 11.67 करोड़ हो गई है। रविवार को फिल्म की कमाई और बढ़ सकती है लेकिन कितनी बढ़ोतरी होती है ये कहा नहीं जा सकता है। फिल्म को सफल होने के लिए वीक डेज में भी अच्छी कमाई करनी होगी।

बता दें, छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की लाइफ पर बेस्ड फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है, फिल्म में विक्रांत मेसी भी अहम किरदार में हैं।

तानाजी में अजय देवगन और सैफ अली खान के साथ काजोल भी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म का निर्देशन ओम् राउत ने किया है। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन