Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पद्मावती' को पास करने के बाद सेंसर बोर्ड अध्यक्ष प्रसून जोशी ने दिया यह बयान

'पद्मावती' को पास करने के बाद सेंसर बोर्ड अध्यक्ष प्रसून जोशी ने दिया यह बयान

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Dec 31, 2017 07:12 am IST, Updated : Dec 31, 2017 07:12 am IST

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म 'पद्मावती' में किसी कट की सिफारिश नहीं की है और फिल्म को पांच संशोधनों के साथ यू/ए प्रमाणपत्र देने का फैसला किया है।

padmavati- India TV Hindi
padmavati

मुंबई: विवादित फिल्म ‘पद्मावती’ साल 2017 में तो रिलीज नहीं हो पाई, लेकिन अब लग रहा है कि जल्द ही यह फिल्म 2018 में रिलीज हो जाएगी। फिल्म को सेंसर से हरी झंडी मिल गई है, लेकिन फिल्म के लिए सर्टिफिकेट पाने की राह आसान नहीं थी। फिल्म को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिल्म को 5 संशोधन के साथ रिलीज किया जाएगा। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म 'पद्मावती' में किसी कट की सिफारिश नहीं की है और फिल्म को पांच संशोधनों के साथ यू/ए प्रमाणपत्र देने का फैसला किया है और फिल्म-निर्माता से कहा है कि फिल्म का नाम बदलकर 'पद्मावत' कर दिया जाए। सेंसर बोर्ड के प्रमुख प्रसून जोशी ने शनिवार को यह सफाई दी।

पिछले कुछ महीनों से विवादों के कारण फिल्म की रिलीज को लेकर अनिश्चितता छाई थी, लेकिन शनिवार को सीबीएफसी ने जांच समिति की बैठक के बाद कहा कि उसने फिल्म को कुछ संशोधनों के साथ यू/ए प्रमाणपत्र देने का फैसला किया है। जोशी ने कहा, "सीबीएफसी ने फिल्म में किसी भी कट की सिफारिश नहीं की है, केवल पांच संशोधन करने को कहा है।" उन्होंने कहा कि उन्होंने निर्माताओं से डिस्क्लेमर को बदलने को कहा है, 'स्पष्ट रूप से यह बताने को कहा है कि यह फिल्म ऐतिहासिक रूप से सही होने का दावा नहीं करती।' फिल्म के शीर्षक 'पद्मावती' के संबंध में जोशी ने कहा कि इसे बदल कर 'पद्मावत' कर दिया जाए, क्योंकि उन्होंने इसे इतिहास से नहीं, बल्कि काल्पनिक कहानी 'पद्मावत' से प्रेरणा लेकर बनाई है।

सीबीएफसी ने इसके अलावा निर्माताओं से 'घूमर' गाने में चरित्र के मुताबिक बदलाव करने की सिफारिश की है। जोशी ने कहा, उन्होंने "ऐतिहासिक स्थानों के गलत और भ्रामक संदर्भ में संशोधन की मांग की है।" इसके अलावा उन्होंने निर्माताओं से एक डिस्क्लेमर जोड़ने की मांग की है, "जिसमें यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि फिल्म किसी भी तरह सती प्रथा का महिमामंडन नहीं करती।" जोशी ने कहा कि बदलाव के ये सुझाव फिल्म निर्माताओं और निर्देशक की पूर्ण सहमति से दिए गए हैं।

'पद्मावती' का निर्माण वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने किया है और इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। इसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई है।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement