1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Celebs on Insta: प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर हो रही वायरल, मौनी रॉय का ग्लैमरस लुक आ रहा फैंस को पसंद

Celebs on Insta: प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर हो रही वायरल, मौनी रॉय का ग्लैमरस लुक आ रहा फैंस को पसंद

 Published : Dec 06, 2020 08:13 pm IST,  Updated : Dec 06, 2020 08:16 pm IST

देखिए आज सितारों के कौन से पोस्ट सुर्खियों में रहे और कौन सी तस्वीर उन्होंने शेयर की।

Priyanka Chopra and Mouni Roy - India TV Hindi
Priyanka Chopra and Mouni Roy  Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA AND MOUNI

इंस्टाग्राम सेलिब्रिटीज ने कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो रही हैं। इन सितारों में प्रियंका चोपड़ा से लेकर हिना खान की मालदीव की तस्वीरें हैं। देखिए आज सितारों के कौन से पोस्ट सुर्खियों में रहे और कौन सी तस्वीर उन्होंने शेयर की। 

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक सफेद ड्रेस में खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका का लुक और स्टाइल बेहद अट्रैक्टिव है। इसके साथ ही अभिनेत्री का कैप्शन भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। प्रियंका ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'दिन में सपने देखती हूं और रात में सोचती हूं।' 

प्रियंका के अलावा हिना खान की मालदीव वकेशन की तस्वीरें भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हिना खान ने बिकिनी के अलावा अपनी एक और तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। देखिए हिना खान का ये दिलकश अंदाज...

नागिन सीरियल में नजर आने वाले शरद मल्होत्रा ने जंगल के बीच में बैठे हुए तस्वीर चर्चा में है। इस तस्वीर में शरद काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शरद मल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा- 'मेरा जंगल और मेरे नियम।' 

टीवी से बॉलीवुड में एंट्री ले चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय का ग्लैमरस लुक भी खूब चर्चा में है। मौनी ने काले रंग की शिमरी ड्रेस में अपनी स्टाइलिश तस्वीरें पोस्ट की हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। 

बॉलीवुड से अलविदा कह चुकीं और शादी के बंधन में बंधी सना खान की पति मुफ्ती अनस के साथ सेल्फी खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सना खान ने लिखा है- 'शौहर और बेगम।' 

Sana Khan with husband
Image Source : INSTAGRAM/SANA KHANSana Khan with husband 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन