1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Celebs On Insta: करण जौहर के बेटे यश ने चुराई बहन रूही की ज्वैलरी, सैफ की पीठ पर लेटकर मस्ती कर रहे तैमूर

Celebs On Insta: करण जौहर के बेटे यश ने चुराई बहन रूही की ज्वैलरी, सैफ की पीठ पर लेटकर मस्ती कर रहे तैमूर

 Published : Jun 04, 2020 07:41 am IST,  Updated : Jun 04, 2020 06:09 pm IST

इन दिनों बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इस प्लेटफॉर्म के जरिए फैंस से जुड़ी हुई हैं।

celebs on insta- India TV Hindi
सेलेब्स ऑन इंस्टा Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: आज हम आपको दिखाने वाले हैं कि आपके पसंदीदा सितारों ने इंस्टाग्राम पर क्या पोस्ट किया है। लॉकडाउन के बाद अनलॉक 1 में फैन्स से जुड़े रहने के लिए सेलिब्रिटीज खूबसूरत पोस्ट करते रहते हैं। जिसमें सितारे वर्कआउट वीडियो से लेकर, फोटोशूट, पुरानी यादें और लॉकडाउन की अपनी रूटीन साझा करते रहते हैं।

करण जौहर के दोनों बच्चे चंचल स्वभाव के हैं। वह आए दिन मस्ती करते रहते हैं। करण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें यश अपनी बहन रूही की ज्वैलरी चुराकर भाग जाते हैं।

करीना कपूर खान ने पति सैफ और बेटे तैमूर की मस्ती करते हुए फोटो शेयर की है।

कार्तिक आर्यन ने अपनी फोटो शेयर कर लिखा, 'दाढ़ी बुला रही है।'

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन इन दिनों अपने स्टेज परफॉरमेंस के दिनों को याद कर रही हैं। कृति ने सोशल मीडिया पर अपने स्टेज परफॉरमेंस का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह 'कजरा रे कजरा रे' पर ठुमका लगाते नजर आ रही हैं।

वहीं, गायिका-अभिनेत्री नूपुर सैनन ने बुधवार को अपनी बहन कृति सैनन का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मां को पंजाबी हिप हॉप पर डांस करना सिखा रही हैं। वीडियो में, कृति अपनी मां को डांस स्टेप सिखा रही हैं, खासतौर से कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' के 'लंदन ठुमकदा' गाने पर।

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया अपने लॉकडाउन स्टेजेस को शेयर किया है। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अपनी अलग-अलग मूड की चार फोटो का कोलाज बना कर शेयर किया, जिसमें वह हर तस्वीर में कुछ अलग करते नजर आ रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन