1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Celebs Daily Insta Update: नोरा फतेही का ट्रेडिशनल अंदाज देख फैंस हुए फिदा, सुरभि ज्योति वेस्टर्न लुक में दिखीं

Celebs Daily Insta Update: नोरा फतेही का ट्रेडिशनल अंदाज देख फैंस हुए फिदा, सुरभि ज्योति वेस्टर्न लुक में दिखीं

 Published : Aug 06, 2021 07:09 am IST,  Updated : Aug 06, 2021 10:01 am IST

बॉलीवुड हो या टीवी के स्टार, वे आए दिन फैंस के बीच में अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं। आइए एक नज़र डालते हैं इन सितारों के डेली इंस्टाग्राम अपडेट पर।

Celebs Daily Instagram Update nora fatehi traditional look Surbhi Jyoti shehnaaz gill janhvi kapoor - India TV Hindi
इंस्टाग्राम लेटेस्ट अपडेट  Image Source : INSTAGRAM: NORAFATEHI/SURBHIJYOTI

वैसे तो बॉलीवुड सेलेब्स पहले भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के बाद से फिल्मी और टीवी हस्तियां इंस्टाग्राम पर ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। चाहे खुद से जुड़ी दिनचर्या के बारे में बताना हो या फिर अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देनी हो, सभी इंटरनेट की मदद लेते हैं। उनके बारे में जानने के लिए फैंस भी एक्साइडेट रहते हैं। आइये देखते हैं आज किसी सेलिब्रिटी ने इंस्टाग्राम पर क्या पोस्ट शेयर किया है... 

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर पति अभिनव शुक्ला के साथ कई फोटोज शेयर की हैं। वो बीच पर एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं।

कियारा आडवाणी भी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो एक्टिंग के साथ-साथ अपनी ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। 

नोरा फतेही अपने लुक्स और फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। लोग उनकी फिटनेस के भी कायल हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ट्रेडिशनल लुक में अपनी फोटो शेयर की है, जिसे अब तक 13 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पीले रंग की ड्रेस में अपनी स्टनिंग फोटो शेयर की है, जो फैंस को काफी पसंद आई। 

पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिल में जगह बनाई है। उनका वेस्टर्न अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा के इंस्टाग्राम पर 6.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनका हर पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो जाता है। उन्होंने हाल ही में ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप और ब्लैक जींस में अपनी फोटो शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है। 

'कांटा लगा' फेम शेफाली जरीवाला 'बिग बॉस 13' के बाद से काफी सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बिकिनी में अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेहद बोल्ड लग रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन