1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेग्नेंसी के सवाल पर दीपिका पादुकोण ने कहा: क्या मैं प्रेग्नेंट दिखाई दे रही हूं?

प्रेग्नेंसी के सवाल पर दीपिका पादुकोण ने कहा: क्या मैं प्रेग्नेंट दिखाई दे रही हूं?

 Published : Jan 07, 2020 10:37 am IST,  Updated : Jan 07, 2020 11:46 am IST

छपाक के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण से प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल पूछा गया। जिसका एक्ट्रेस ने कुछ यूं दिया जवाब।

Deepika padukone- India TV Hindi
Deepika padukone

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। ऐसे में इंटरव्यू में फिल्म छपाक के अलावा प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किया गया। जिसका जवाब दीपिका ने बड़े ही शानदार तरीके से दिया। 

एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, 'क्या मैं प्रेग्नेंट दिखाई दे रही हूं? मैं जब भी फैमिली प्लानिग करूंगी तो आपसे पूछ लूंगी। अगर आप परमिशन देंगे तो ही मैं प्लान करूंगी। अगर मैं प्रेग्नेंट हुई तो सभी को 9 महीने में पता चल जाएगा।'  

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री सबसे चेहते जोड़ों में से एक माने जाते हैं और ऐसे में फैंस के बीच प्रेग्नेंसी को लेकर कई सवाल उठते रहते हैं। दीपिका और ऱणवीर ने नंवबर 2018 को इटली के लेक कोमों में शादी की थी। 

ऋतिक रोशन और उनकी फैमिली के साथ सुजैन खान का वेकेशन, देखें तस्वीरें

दीपिका के प्रेग्नेंसी की अफवाह तब से फैली जब दीपिका पादुकोण ने फिल्म '83' की एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने एक बेबी का इमोजी बनाया था।

दीपिका की फिल्म 'छपाक' की बात करें तो यह फिल्म सिनेमाघरों में 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दीपिका एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे। 

Happy Birthday: अपने दिलकश अंदाज के चलते बॉलीवुड की सनसनी बन गई थीं बिपाशा बसु, तस्वीरें कहती हैं कहानी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन