1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चित्रांगदा सिंह के लिए 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' के डायरेक्टर संग काम करना रहा दिलचस्प

चित्रांगदा सिंह के लिए 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' के डायरेक्टर संग काम करना रहा दिलचस्प

 Published : Jul 19, 2018 05:05 pm IST,  Updated : Jul 19, 2018 05:05 pm IST

चित्रांगदा सिंह लंबे वक्त के बाद एक बार फिर से अभिनय जगत में वापसी करने जा रही हैं। दरअसल उन्हें फिल्मकार तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' में देखा जाने वाला है। उनके साथ काम करने को लेकर चित्रांगदा का कहना है कि तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में काम करना दिलचस्प है।

Chitrangada Singh- India TV Hindi
Chitrangada Singh

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह लंबे वक्त के बाद एक बार फिर से अभिनय जगत में वापसी करने जा रही हैं। दरअसल उन्हें फिल्मकार तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' में देखा जाने वाला है। उनके साथ काम करने को लेकर चित्रांगदा का कहना है कि तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में काम करना दिलचस्प है। उन्होंने कहा, "मैं फिल्म की शूटिंग के लिए उत्साहित रहती थी और मुझे लगता है कि जब हम ऐसी चीज करते हैं, जो हमें पसंद होती है तब ऐसा होता है।“

उन्होंने आग कहा, “तिग्मांशु धूलिया के साथ काम करना दिलचस्प रहा क्योंकि वह केवल अच्छे निर्देशक ही नहीं बल्कि अच्छे अभिनेता भी हैं, इसलिए जब भी वह कुछ समझाते थे तो उनकी ब्रीफिंग न केवल एक निर्देशक के रूप में बल्कि एक अभिनेता के रूप में होती थी।" चित्रांगदा ने अपनी भूमिका को लेकर भी काफी बातें की।

उन्होंने कहा, "तिग्मांशु इस किरदार के बारे में अच्छे से जानते हैं, इसलिए एक कलाकार के रूप में यह मेरे लिए सीखने का अनुभव रहा कि एक महिला जो कहती है कि 'हमें आपके बड़े भाई की रखेल कहते हैं' वह कैसे बैठेगी, वह कितना शर्माएगी, कितना हिचकेगी । इस तरह की चीजें हमें हमारे निर्देशक से सीखने को मिलती हैं।" यह फिल्म 27 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें संजय दत्त, जिमी शेरगिल और माही गिल जैसे कलाकार हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन