1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चित्रांगदा ने 'घूमकेतु' में अपने 'क्लासिक' लुक के बारे में बताया

चित्रांगदा ने 'घूमकेतु' में अपने 'क्लासिक' लुक के बारे में बताया

 Published : May 25, 2020 12:13 am IST,  Updated : May 25, 2020 12:13 am IST

 'घूमकेतु' में अनुराग कश्यप, इला अरुण, रघुबीर यादव, स्वानंद किरकिरे और रागिनी खन्ना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 

चित्रांगदा ने...- India TV Hindi
चित्रांगदा ने 'घूमकेतु' में अपने 'क्लासिक' लुक के बारे में बताया Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का कहना है कि फिल्म घूमकेतु के लिए पुराने जमाने के क्लासिक लुक को आजमाने का अनुभव काफी मजेदार रहा। चित्रांगदा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में दो मोनोक्रॉम तस्वीरों को साझा किया है, जिसमें वह पहले के जमाने की तरह हेयर स्टाइल और मेकअप में नजर आ रही हैं।

उन्होंने तस्वीरों पर लिखा, "फिल्म 'घूमकेतु' के लिए इस क्लासिक लुक को आजमाने का अनुभव काफी मजेदार रहा।"

चित्रांगदा फिल्म में बॉलीवुड की एक हीरोईन के रूप में एक गीत को फिल्माती नजर आ रही हैं। पुष्पेंद्र नाथ मिश्रा द्वारा निर्देशित 'घूमकेतु' एक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी एक संघर्षरत पटकथा लेखक के किरदार में नजर आएंगे, जो बॉलीवुड में नाम कमाने का सपना देखता है।

फिल्म में अनुराग कश्यप, इला अरुण, रघुबीर यादव, स्वानंद किरकिरे और रागिनी खन्ना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन