1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने अनाउंस की शादी की डेट, अगस्त में हुई थी सगाई

कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने अनाउंस की शादी की डेट, अगस्त में हुई थी सगाई

 Published : Dec 09, 2020 02:46 pm IST,  Updated : Dec 09, 2020 02:49 pm IST

पुनीत पाठक और निधि मुनि सिंह जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। उन्होंंने रोचक अंदाज में अपनी शादी की डेट बताई है।

पुनीत और निधि कर रहे हैं शादी- India TV Hindi
पुनीत और निधि कर रहे हैं शादी Image Source : INSTAGRAM/NIDHIMOONYSINGH

खतरों के खिलाड़ी के सीजन नौ के विनर और कोरियोग्राफर-डांसर पुनीत पाठक ने मंगेतर निधि मुनि सिंह के साथ अपनी शादी की डेट का ऐलान कर दिया है। पुनीत ने कहा है कि वो निधि के साथ 11 दिसंबर को शादी करेंगे। पुनीत ने एक इंस्टा पोस्ट के जरिए अपनी शादी की डेट को अनाउंस किया है।

कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने अपनी गर्लफ्रेंड निधि से की सगाई, शेयर की तस्वीरें

आपको बता दें कि रेमो डिसूजा की फिल्म एबीसीडी में पुनीत पाठक काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने नवाबजादे में भी एक्टिंग की और उनकी हालिया फिल्म वरुण धवन के साथ स्ट्रीट डांसर थी।  

पुनीत ने इंस्टा पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने शादी की डेट बताते हुए प्यारा सा कैप्शन दिया है। कैप्शन में पुनीत ने लिखा है  - 'एक डेट जो हमारे साथ हमेशा रहेगी, एक तारीख जो हमें हमेशा के लिए बदल देगी, 11/12/2020 को हमारी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है, तुम्हारी, मेरी और हमारी कहानियों का एक खूबसूरत चैप्टर'।

 

इतना ही नहीं पुनीत की मंगेतर निधि मुनि ने भी इंस्टा पोस्ट के जरिए ये  बात कही है, - उन्होंने कैप्शन में लिखा है - '11.12.2020 सात जन्मों की ये पहली डेट है, पुनीत'। निधि ने तीन फोटो शेयर करके रोचक अंदाज में अपनी शादी की डेट बताई है। एक तस्वीर 11 की, दूसरी फोटो 12 की और तीसरी फोटो 2020 की है। इसके जरिए निधि ने अपनी शादी की डेट बताई है। 


Khatron Ke Khiladi 9 Winner: पुनीत पाठक बने खतरों के खिलाड़ी 9 के विजेता

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन