1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी के जन्मदिन पर चंकी पांडे ने शेयर की खास फोटो, सुहाना खान ने अनन्या पांडे के लिए लिखी ये बात

बेटी के जन्मदिन पर चंकी पांडे ने शेयर की खास फोटो, सुहाना खान ने अनन्या पांडे के लिए लिखी ये बात

 Published : Oct 30, 2020 11:34 am IST,  Updated : Oct 30, 2020 11:34 am IST

अनन्या पांडे आज अपना 22वां जन्मदिन मना रही हैं...

ananya panday bithday- India TV Hindi
अनन्या पांडे का जन्मदिन Image Source : INSTAGRAM

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज अपना 22वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके पिता चंकी पांडे और उनकी बेस्ट फ्रेंड व शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने खास बर्थडे विश किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अनन्या के प्रति अपना प्यार जाहिर किया है। 

चंकी पांडे ने बेटी अनन्या के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हैप्पी हैप्पी हैप्पी हैप्पी हैप्पी मेरा प्यार।"

वहीं, सुहाना खान ने अनन्या पांडे और अबराम के साथ वीडियो शेयर किया है। 

suhana khan
Image Source : INSTAGRAMसुहाना खान ने शेयर किया स्टेटस

चंकी पांडे की बेटी अनन्या ने साल 2019 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की थी। उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद वो कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ 'पति पत्नी और वो' व ईशान खट्टर संग 'खाली पीली' में नज़र आईं।

अनन्या ने कम समय में ही एक मुकाम हासिल किया है। एक्टिंग के साथ-साथ उनका स्टाइल भी फैंस को बहुत पसंद है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन