1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब इस कॉमेडियन ने भी छोड़ा 'द कपिल शर्मा शो'

अब इस कॉमेडियन ने भी छोड़ा 'द कपिल शर्मा शो'

 Published : Mar 25, 2017 02:46 pm IST,  Updated : Mar 25, 2017 02:49 pm IST

: कॉमेडियन कपिल शर्मा की दिक्कतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक कपिल के साथी कलाकार उनका साथ छोड़कर जा रहे हैं।

kapil- India TV Hindi
kapil

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा की दिक्कतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक कपिल के साथी कलाकार उनका साथ छोड़कर जा रहे हैं। पहले सुनील ग्रोवर फिर अली असगर और चंदन प्रभाकर ने 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ दिया है। अब इस लिस्ट में एक और नाम भी जुड़ गया है। जी हां, शो में टीचर का किरदार निभाने वाली कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने भी इस शो को अलविदा कह दिया है।

sugandha
sugandha

खबर आ रही है कि कपिल अब इस शो में नए कॉमेडियन्स लेकर आएंगे। लेकिन क्या कपिल शर्मा को दर्शकों का वो प्यार और इज्जत मिल पाएगी जो उन्हें पहले मिलती थी?

हाल ही में कॉमेडियन एहसान कुरैशी ने 'द कपिल शर्मा शो' के लिए शूटिंग की है। कुरैशी ने शूटिंग के बाद बताया कि जब मैं शो की शूटिंग कर रहा था उस वक्त कपिल और सिद्धू का चेहरा उतरा हुआ था, वे दोनों बेहद परेशान थे।

अब कपिल शर्मा जी, ये परेशानी भी तो आपने खुद ही मोल ली है।

आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया से मुंबई जा रही फ्लाइट में कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर से हाथापाई की थी और महिलाओं के सामने उनसे अभद्र भाषा में बात की थी। जिससे नाराज सुनील ग्रोवर ने 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ दिया। 

ये भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन