1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक बच्चन ने कोरोना वायरस से बचने के लिए फैन्स को दी सलाह, मास्क पहनकर शेयर की फोटो

अभिषेक बच्चन ने कोरोना वायरस से बचने के लिए फैन्स को दी सलाह, मास्क पहनकर शेयर की फोटो

 Published : Mar 14, 2020 11:44 am IST,  Updated : Mar 14, 2020 11:46 am IST

अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म 'बॉब बिस्वास' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को शाहरुख खान प्रोड्यूस कर रहे हैं।

abhishek bachchan- India TV Hindi
अभिषेक बच्चन

दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस से बचने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जनता को सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए सेलिब्रिटीज हर जगह मास्क पहने हुए नजर आ रहे हैं। मास्क पहनकर आप खुद कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाया जा सकता है। अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर मास्क पहने हुए एक फोटो शेयर की है।

अभिषेक बच्चन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- सुरक्षित रहें। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में अभिषेक बच्चन मास्क और चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं।

अभिषेक बच्चन से पहले सोनाक्षी सिन्हा, प्रियंका चोपड़ा, कपिल शर्मा सहित कई सेलिब्रिटीज लोगों को सलाह दे रहे हैं कि खुद को सुरक्षित रखने के लिए मास्क पहनें और हाथ मिलाने की जगह उन्हें नमस्ते कहें।

आपको बता दें कोरोना वायरस दुनियाभर में फैल चुका है। भारत में भी इसके 83 केस सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस से ग्रसित 2 लोगों की मौत भी हो गई है। दुनियाभर में कोरोना वायरस के 145,810 केस की पुष्टि हो चुकी है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन