1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Exclusive: कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर ने लखनऊ में की थी पार्टी, वीडियो आया सामने

Exclusive: कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर ने लखनऊ में की थी पार्टी, वीडियो आया सामने

 Written By: Vishal Pratap Singh
 Published : Mar 20, 2020 06:23 pm IST,  Updated : Mar 20, 2020 08:39 pm IST

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। कनिका कपूर इस समय लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

kanika kapoor- India TV Hindi
कनिका कपूर

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। कनिका कपूर करीब 10 दिन पहले लंदन से लखनऊ आई थीं।कनिका ने लखनऊ में ताज होटल में अफसरों और नेताओं के साथ पार्टी की थी।  उनकी पार्टी की वीडियो इंडिया टीवी के पास एक्सक्लूसिव है।

इस वीडियो में कनिका कपूर गाना गाती नजर आ रही हैं और आस-पास कई लोग बैठे हुए हैं।

कोरोना से संक्रमित होने के बाद कनिका कपूर का आया बयान

कनिका के साथ इस पार्टी में भाजपा नेता वसुंधरा राजे भी मौजूद थी। उन्होंने कनिका के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर जानने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

मशहूर सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव, लखनऊ में एडमिट

कनिका कपूर भारत की पहली ऐसी सेलेब्रिटी हैं, जो इस वायरस की चपेट में आई हैं। कनिका ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया था। उन्होंने लिखा था-  पिछले 4 दिनों से मुझे फ्लू के लक्षण थे। जिसके बाद मैंने टेस्ट कराया तो मुझे कोरोना पॉजिटिव आया। मैं और मेरा परिवार डॉक्टर की सलाह मान रहे हैं। कोई और संक्रमित ना हो इसके लिए मैं अकेले डॉक्टर की देखरेख में हूं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रही है जिसमें कनिका को उनके घर से एंबूलेंस में अस्पताल ले जाया जा रहा है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन