1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वाइफ अनुष्का की फिल्म ‘परी’ का ट्रेलर देखकर क्या बोले कैप्टन कोहली? पढ़िए

वाइफ अनुष्का की फिल्म ‘परी’ का ट्रेलर देखकर क्या बोले कैप्टन कोहली? पढ़िए

 Published : Feb 15, 2018 06:00 pm IST,  Updated : Feb 15, 2018 06:00 pm IST

अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' शादी के बाद पहली रिलीज है। यह फिल्म 2 मार्च को रिलीज होने जा रही है।

परी, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा- India TV Hindi
परी, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बाद फिल्म ‘परी’ में डराती हुई नजर आएंगी। गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। नाम के अपोजिट यह फिल्म बिल्कुल अलग है। यह एक हॉरर मूवी है, मूवी का ट्रेलर भी काफी डरावना है। लोग तो फिल्म का ट्रेलर देखकर डर गए, लेकिन हम ये जानने को बेताब थे कि अनुष्का के पति विराट कोहली का क्या रिएक्शन रहा ट्रेलर देखने के बाद। ये जानने के लिए हमने विराट कोहली के ट्विटर अकाउंट का रुख किया। जैसी हमें उम्मीद थी विराट ने वाइफ अनुष्का की इस फिल्म के लिए एक ट्वीट किया था।

विराट ने ‘परी’ का ट्रेलर ट्वीट करते हुए लिखा है कि वह इस तरह के अवतार में अनुष्का शर्मा को देखने के लिए उत्साहित हैं। विराट ने लिखा- मैं अपनी वन एंड ओनली को इस अवतार में देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। इससे पहले मैंने नहीं देखा। इंतजार नहीं होता। इसके साथ ही विराट कोहली ने दिल वाले इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।

यह मौका नहीं है जब विराट कोहली, अनुष्का शर्मा की फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। विराट कोहली इसके पहले भी अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस के तले बनीं फिल्म ‘NH 10’ को ट्विटर पर प्रमोट कर चुके हैं। 

अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' शादी के बाद पहली रिलीज है। यह फिल्म 2 मार्च को रिलीज होने जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन