1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. First Look: 'सुई धागा' में अनुष्का और वरुण का देसी अंदाज आया सामने, क्या आपने देखा?

First Look: 'सुई धागा' में अनुष्का और वरुण का देसी अंदाज आया सामने, क्या आपने देखा?

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Feb 13, 2018 10:51 am IST,  Updated : Feb 13, 2018 10:51 am IST

अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली संग अपनी शादी करने के बाद अब काम पर लौट चुकी हैं। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं।

Anushka Varun- India TV Hindi
Anushka Varun

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली संग अपनी शादी करने के बाद अब काम पर लौट चुकी हैं। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। दोनों ही सितारे अपनी इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पिछले ही दिनों फिल्म के सेट से अनुष्का की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह सूती साड़ी में दिखाई दे रही थीं। अब इनकी इस फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया गया है। बता दें कि इस फिल्म में एक अनोखी कहानी देखने को मिलने वाली है। फिल्म में वरुण और अनुष्का को बेहद साधाराण लुक में देखा जाने वाला है।

अब फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है। वरुण ने यह लुक मंगलवार की सुबह अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "मिलिए मौजी और ममता से।" वरुण और अनुष्का को इसमें बिल्कुल देसी अंदाज में देखा जा सकता है। वरुण इसमें क्रीम कलर की डॉट वाली शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर मूंछे भी काफी जच रही हैं। वहीं दूसरी ओर अनुष्का पर्पल और मस्टर्ड कलर की साड़ी में दिखाई दे रही हैं।

गौरतलब है कि शरत कटारिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 'मेक इन इंडिया' के खास विषय की ओर ध्यान केन्द्रित करेगी। बता दें कि इस फिल्म में पहली बार अनुष्का और वरुण की जोड़ी पर्दे पर साथ दिखाई देने वाली है। ‘सुई धागा’ 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन