1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. CRPF-BSF में अब हो सकेगी ट्रांसजेंडर कम्युनिटी की भर्ती, अक्षय कुमार ने जताई खुशी

CRPF-BSF में अब हो सकेगी ट्रांसजेंडर कम्युनिटी की भर्ती, अक्षय कुमार ने जताई खुशी

 Published : Jul 06, 2020 03:49 pm IST,  Updated : Jul 06, 2020 03:51 pm IST

अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग मूवी लक्ष्मी बॉम्ब में एक ट्रांसजेंडर का रोल प्ले कर रहे हैं। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो साउथ इंडियन मूवी कंचना की रीमेक है।

AKSHAY KUMAR- India TV Hindi
अक्षय कुमार ने ट्वीट करके जाहिर की खुशी Image Source : FILE IMAGE

भारत के अर्ध-सैन्य बलों जैसे कि सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ में अब ट्रांसजेंजर कम्युनिटी के लोग भी भर्ती हो सकते हैं। यह वास्तव में एक अच्छी खबर है, अब बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने इस फैसले की तारीफ की है और ट्वीट करके खुशी जाहिर की है।

जैसे ही ये खबर सामने आई बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट करके अपना रिएक्शन दिया। अक्षय कुमार ने लिखा है- बहुत अच्छी खब। यह विकास की ओर में रखा गया सही कदम है। उम्मीद है देश के बाकी रोजगार देने वाले भी इसे फॉलो करेंगे।

कंफर्म: अगले महीने शुरू होगी अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' की शूटिंग

बता दें, अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग मूवी लक्ष्मी बॉम्ब में एक ट्रांसजेंडर का रोल प्ले कर रहे हैं। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो साउथ इंडियन मूवी कंचना की रीमेक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार साड़ी और चूड़ी पहने नजर आएंगे। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर यह फिल्म रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन