1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाथटब में एक्सरसाइज करते नजर आए तैमूर और इनाया, वायरल हुआ क्यूट फोटो

बाथटब में एक्सरसाइज करते नजर आए तैमूर और इनाया, वायरल हुआ क्यूट फोटो

 Published : Jan 01, 2021 11:17 pm IST,  Updated : Jan 01, 2021 11:17 pm IST

तैमूर अली खान अपनी बहन इनाया के साथ बाथटब में एक्सरसाइज करते दिखाई दिए। दोनों की क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

TAIMUR-INAYA- India TV Hindi
TAIMUR-INAYA Image Source : INSTAGRAM/MOMSPRESSOHINDI

अभिनेत्री करीना कपूर खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान की क्यूटनेस का हर कोई दीवाना है। करीना जब भी उन्हें अपने साथ लेकर निकलती हैं, तो मीडिया में एक फोटे के लिए होड़ मच जाती है। तैमूर अपनी क्यूट फोटो और वीडियोज को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में तैमूर अली खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खीच रही है। इस फोटो में इनाया और तैमूर एक साथ नजर आ रहे हैं। अक्सर दोनों साथ में खेलते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन, इस बार तैमूर अपनी बहन को कुछ सिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

\

नए साल की पार्टी में अनुष्का शर्मा का पति विराट कोहली इस तरह ध्यान रखते आए नजर, देखिए INSIDE तस्वीरें

वायरल हो रहे फोटो में तैमूर अली खान इनाया को बाथिंग टब में एक्सरसाइज कराते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में काफी क्यूट भी लग रहे हैं। इस फोटो को देख कर ये कहना गलत नहीं होगा कि छोटे नवाब बचपन से फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं। तैमूर और इनाया अपने एक हाथ उठाकर एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे इस फोटे पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं। इस फोटो को अभी तक 3,000 से ज्यादा व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं।

KAREENA-TAIMUR
Image Source : ISNTAGRAM/KAREENAKAPOORKHANKAREENA-TAIMUR 

कंगना रनौत ने नए साल पर 'धाकड़' टीम के लिए रखा ब्रंच, देखिए पार्टी की तस्वीरें और वीडियो

नया साल करीना के लिए बहुत खास है। मार्च में सैफ अली खान और करीना कपूर के घर नया मेहमान आ सकता है। वहीं दूसरी तरफ करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी आने वाली है, जिसमें उनके अपोजिट आमिर खान नजर आएंगे, वहीं सैफ अली खान भूत पुलिस और आदिपुरुष जैसी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन