1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमृता राव और आरजे अनमोल के बेटे की क्यूट तस्वीर आई सामने

अमृता राव और आरजे अनमोल के बेटे की क्यूट तस्वीर आई सामने

 Published : Apr 29, 2021 04:10 pm IST,  Updated : Apr 29, 2021 06:14 pm IST

आरजे अनमोल ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'जब मैं ड्राइव करता हूं तो कोई मुझपर नजर रखता है, कोई बताएगा यहां बाप कौन है?'

amrita rao, rj anmol- India TV Hindi
अमृता राव और आरजे अनमोल के बेटे की क्यूट तस्वीर आई सामने Image Source : INSTAGRAM- RJ ANMOL

मशहूर एक्ट्रेस अमृता राव और आरजे अनमोल के बेटे वीर की बेहद प्यारी तस्वीर सामने आई है। बेटे की तस्वीर पिता अनमोल ने शेयर की है। बेटे की तस्वीर शेयर करके आरजे अनमोल ने लिखा है- कोई बताएगा यहां बाप कौन है?

अमृता राव और आरजे अनमोल ने पिछले साल ये जानकारी दी थी कि वो मम्मी-पापा बनने वाले हैं। मां बनने के बाद अमृता ने सोशल मीडिया पर वीर के जन्म की खबर साझा की थी। आरजे अनमोल ने आज ये तस्वीर शेयर की है, जिसमें वीर अपनी मां अमृता की गोद में हैं। आरजे अनमोल ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'जब मैं ड्राइव करता हूं तो कोई मुझपर नजर रखता है, कोई बताएगा यहां बाप कौन है?'

डांस की शौकीन हैं अंगूरी भाभी, इंटरनेशनल डांस डे पर शुभांगी अत्रे ने कही ये खास बात

तस्वीर में वीर बेहद क्यूट लग रहा है। बता दें, अमृता और अनमोल ने साल 2016 में शादी की थी, 1 नवंबर 2020 को अमृता ने बेटे को जन्म दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन