1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dabangg 3: सलमान खान नहीं 'चुलबुल पांडे' करेंगे फिल्म का प्रमोशन, सोशल मीडिया पर चेंज किया नाम

Dabangg 3: सलमान खान नहीं 'चुलबुल पांडे' करेंगे फिल्म का प्रमोशन, सोशल मीडिया पर चेंज किया नाम

 Published : Oct 01, 2019 01:00 pm IST,  Updated : Oct 01, 2019 01:09 pm IST

सलमान खान ने 'दंबग 3' के प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया पर अपना नाम बदला है। सलमान खान ने वीडियो शेयर कर बताया कौन करेगे फिल्म का प्रमोशन।

Salman khan- India TV Hindi
Salman khan Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 जल्द ही रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर के रिलीज होने से पहले सलमान खान ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि इस बार वह नहीं बल्कि चुलबुल पांडे दबंग 3 का प्रमोशन करेंगे। इसके साथ ही सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर चुलबुल पांडे कर दिया है।

सलमान खान ने अपने किरदार को इंट्रोड्यूस करते हुए वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करत हुए लिखा- हैलो मेरा नाम चुलबुल पांडे हैं। आपसे मिलकर अच्छा लगा। इस वीडियो में सलमान खान कहते हैं- कमाल करते हो पांडे जी। जब चुलबुल पांडे से जुड़े हैं पूरे इंडिया के इमोशन तो सलमान खान क्यों करेंगे दबंग के प्रमोशन। पिक्चर हमारी, पोस्टर हमारा तो प्रमोट भी तो हम ही करेंगे ना।आज से लेकर 20 दिसंबर तक और उसके बाद भी स्वागत नहीं करोगे हमारा।

दबंग 3 का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म का टीज़र 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहा है। सलमान खान अभी से फिल्म का बज बनाने में जुट गए हैं। यह फिल्म 4 भाषाओं में रिलीज होने जा रही हैं।

दबंग 3 में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, माही गिल और अरबाज खान अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं।

Also Read:

जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' के पोस्टर्स हुए रिलीज, अगले साल 2 अक्टूबर को होगी रिलीज

समीरा रेड्डी 2 महीने की बेटी के साथ चढ़ी कर्नाटक की सबसे ऊंची चोटी पर, शेयर की वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन