1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डेजी शाह ने बताया बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों के बीच ये बड़ा अंतर

डेजी शाह ने बताया बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों के बीच ये बड़ा अंतर

 Published : Feb 23, 2017 12:54 pm IST,  Updated : Feb 23, 2017 12:54 pm IST

सिनेमाजगत के कई सितारे ऐसे हैं जो बॉलीवुड के साथ-साथ अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी अभिनय करते हुए नजर आते हैं। अभिनेत्री डेजी शाह इन्हीं हस्तियों में से एक मानी जाती हैं। डेजी का कहना है कि...

daisy shah- India TV Hindi
daisy shah

मुंबई: हमारे सिनेमाजगत के कई सितारे ऐसे हैं जो बॉलीवुड के साथ-साथ अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी अभिनय करते हुए नजर आते हैं। अभिनेत्री डेजी शाह इन्हीं हस्तियों में से एक मानी जाती हैं। डेजी ने 2014 में आई सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम करती हुई नजर आ चुकी हैं। डेजी का कहना है कि बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्म जगत में केवल एक अंतर है, तकनीक का।

इसे भी पढ़े:-

डेजी ने कहा कि दक्षिण भारतीय फिल्म जगत तकनीक से अधिक प्रभावित है। दक्षिण भारतीय की कन्नड़ फिल्म 'बॉडीगार्ड' और 'बच्चन' में काम कर चुकीं डेजी ने एक इंटरव्यू में कहा, "सभी फिल्म जगत अपने तरीके से काम करते हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के बारे में मुझे एक चीज समझ में आई है कि ये तकनीकी से अधिक प्रभावित हैं, वहीं बॉलीवुड कलात्मक चीजों से प्रभावित है।"

डेजी को पिछली बार 2015 में आई फिल्म 'हेट स्टोरी-3' में देखा गया था। फिलहाल वह गोविंद सकारिया के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'रामरतन' को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस फिल्म में उनके अलावा ऋषि भूटानी भी मुख्य भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन