1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत की मौत की खबर सुनकर उनके पिता हुए बेहोश, तबीयत बिगड़ी

सुशांत की मौत की खबर सुनकर उनके पिता हुए बेहोश, तबीयत बिगड़ी

 Published : Jun 14, 2020 06:16 pm IST,  Updated : Jun 14, 2020 06:18 pm IST

आसपास के लोगों का कहना है कि सुशांत सिह राजपूत के पिता कृष्ण कुमार सिंह की हालत खराब है और वे बोलने की स्थिति में नहीं हैं। निध की खबर सुनते ही वे बेहोश हो गए थे।

सुशांत सिंह राजपूत- India TV Hindi
सुशांत के निधन की खबर सुनकर पिता हुए बीमार Image Source : TWITTER

पटना: बिहार के रहने वाले फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली। इसके बाद पटना के राजीव नगर के रोड नंबर छह में उनके आवास पर लोगों की भारी भीड़ लगी है, जबकि यह खबर सुनकर उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई है। राजीव नगर में उनके आवास पर आसपास के लोग जुटे हुए हैं और लोग कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि उनके पिता कृष्ण कुमार सिंह की हालत खराब है और वे बोलने की स्थिति में नहीं हैं। निधन की खबर सुनते ही वे बेहोश हो गए थे।

सुशांत सिंह राजपूत का मां के लिए आखिरी पोस्ट, जिंदगी को लेकर लिखी थी ये बात, पढ़कर हो जाएंगे इमोशनल

यहां के घर में मात्र एक महिला केयर टेकर के रूप में हैं। केयर टेकर लक्ष्मी देवी कहती हैं यह दुखद खबर की सूचना यहां फोन द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि सुशांत की बड़ी बहन चंडीगढ़ में रहती हैं, जो पटना के लिए चल दी हैं। सुशांत सिंह राजपूत मूल रूप से पूर्णिया के बड़हरा कोठी के मलडीहा के रहने वाले थे। पिछली बार जब वह अपने गांव आए थे तो उन्होंने एक पारिवारिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था। राजपूत की आत्महत्या की घटना के बारे में बिहार के लोगों को अभी तक यकीन नहीं हो रहा है।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कुछ महीने पहले ही वे अपने ननिहाल खगड़िया भी आए थे और एक मंदिर में उनका मुंडन कार्यक्रम हुआ था। राजपूत ने धारावाहिक पवित्र रिश्ता से करियर की शुरुआत की थी।

(आईएएननएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन