1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सुशांत सिंह की मौत की खबर सुनकर सदमें में है पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे

सुशांत सिंह की मौत की खबर सुनकर सदमें में है पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 14, 2020 05:54 pm IST,  Updated : Jun 14, 2020 05:54 pm IST

पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरण मोर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनकर सदमे में हैं। किरण मोर ने ही महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक, 'धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी' की भूमिका के लिए सुशांत सिंह को प्रशिक्षित किया था। 

सुशांत सिंह की मौत की...- India TV Hindi
सुशांत सिंह की मौत की खबर सुनकर सदमें में है पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे Image Source : STILL FROM M.S. DHONI: THE UNTOLD STORY

पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरण मोर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनकर सदमे में हैं। किरण मोर ने ही महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक, 'धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी' की भूमिका के लिए सुशांत सिंह को प्रशिक्षित किया था। किरण मोर का कहना है कि वह सुशांत की मौत की खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर में रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी उम्र महज 34 साल थी। किरण मोर ने पीटीआई से बातचीत में कहा,  "मैं सदमें में हूं और मुझे इस बात का यकीन हीं नहीं हो रहा है। जब आप इतनी युवा प्रतिभा के साथ मिलकर काम करते हैं, तो यही सवाल पूछेंगे- क्यों। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया?।"

उन्होंने कहा, "हमने एक प्यारा बच्चा, मेहनती, शिक्षित और सफल व्यक्ति को खो दिया।" मोरे ने COVID-19 महामारी के दौरान मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल के महत्व पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा, "मानसिक रूप से हमें मजबूत होना होगा, खासकर जिस तरह से चीजें वर्तमान में चल रही हैं। हमें अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छे संबंध रखने की जरूरत है।"

भारत के पूर्व खिलाड़ी ने कहा, "यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से बहुत महत्वपूर्ण है जो अकेले रह रहे हैं। हमें अपने आप को कुछ ऐसे कामों में संलग्न रखने की आवश्यकता है जो हम करना पसंद करते हैं।"

गौरतलब है कि साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत ने धोनी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की तैयारी के लिए मोरे ने सुशांत के साथ काफी समय बिताया था और बल्लेबाजी का प्रशिक्षण भी दिया था।

पूर्व राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष ने कहा, "वह वास्तव में एक क्रिकेटर की तरह ही प्रशिक्षण लेते थे। उन्होंने नौ महीने तक नियमित रूप से अभ्यास किया। उन्होंने धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट में महारत हासिल की।" उन्होंने कहा, "विकेट कीपिंग एक पूरी तरह से अलग गेंद का खेल है। इस दौरान उसे हाथों और जांघों पर कई बार बॉल लगी, लेकिन अंत तक वह खेलने के लिए बिल्कुल तैयार था।"

(With PTI inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल